US से कल मुंबई आ पाएंगी सुशांत सिंह की बहन Shweta Singh Kirti, फेसबुक पर लिखा- क्या कोई मेरी मदद कर सकता है?

Shweta Singh Kirti Sister of Sushant Singh Rajput Need Help: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति यूएस में रहती हैं। श्वेता ने फेसबुक पर लोगों से मदद मांगते हुए अपनी परेशानी जाहिर की है...

Shweta Singh Kirti Sister of Sushant Singh Rajput Lives in US Coming Mumbai on June 16
बहन के साथ सुशांत सिंह राजपूत।  |  तस्वीर साभार: Facebook
मुख्य बातें
  • सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार पटना से मुंबई पहुंच चुका है।
  • परिवार की मौजूदगी में ही सुशांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। 
  • सुशांत सिंह राजपूत की एक बहन श्वेता सिंह कीर्ति फिलहाल मुंबई नहीं पहुंच सकी हैं।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। बॉलीवुड और टीवी अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और सेलेब्स सबको शॉक्ड कर दिया है। सुशांत के निधन के बाद उनका परिवार पटना से मुंबई पहुंच चुका है। परिवार की मौजूदगी में ही सुशांत को अंतिम विदाई दी जाएगी। 
सुशांत सिंह राजपूत की एक बहन फिलहाल मुंबई नहीं पहुंच सकी है। श्वेता सिंह कीर्ति अपने भाई सुशांत को अंतिम विदाई देने के लिए आना चाहती हैं लेकिन उन्हें कोई रास्ता नहीं मिल रहा।
दरअसल सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति यूएस में रहती हैं। उन्हें इंडिया आने के लिए फ्लाइट टिकट नहीं मिला पा रहा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर लोगों से मदद मांगते हुए अपनी परेशानी जाहिर की है। 

सुशांत की बहन को नहीं मिल पा रहा फ्लाइट टिकट
श्वेता सिंह कीर्ति ने टिकट की अरेंजमेंट कराने की मदद मांगते हुए फेसबुक पर लिखा, 'जल्द से जल्द सफर करके इंडिया जाना चाहती हैं लेकिन कोई भी फ्लाइट टिकट नहीं मिल पा रहा है। क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? प्लीज मुझे बताएं...?' हालांकि नई अपडेट के मुताबिक कहा जा रहा है कि श्वेता को इंडिया आने के लिए फ्लाइट टिकट मिल गया है। 

16 जून को इंडिया आएंगी श्वेता सिंह कीर्ति

श्वेता सिंह कीर्ति फेसबुक पर दूसरा पोस्ट कर लिखा, 'सबकी मदद से.... भारत के टिकट पक्की है। मैं 16 तारीख को उड़ रहा हूं, दिल्ली के माध्यम से मुंबई पहुंचूगी। 7 दिन की संगरोध अवधि के बारे में चिंतित... क्या कोई तरीका है जिसे माफ किया जा सकता है? मुझे जल्द ही अपने परिवार से मिलने की जरूरत है।' 

डिप्रेशन में थे सुशांत सिंह राजपूत
सुशांत ने अपने ही घर में फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ये खबर अभिनेता के घर काम करने वाली सरवेंट ने पुलिस को दी। सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद सभी लोग एक ही सवाल कर रहे हैं कि आखिर क्यों उन्होंने ये कदम उठाया? रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थे। इसी को लेकर सुशांत का ट्रीटमेंट भी चल रहा था। यहां तक कि सुशांत सिंह राजपूत के घर से पुलिस को मिले डॉक्टर के पर्चे और दवाइयों से भी यही बात निकलकर सामने आई है।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर