पटना के रहने वाले थे सुशांत सिंह राजपूत, एक बहन है स्टेट लेवल की क्रिकेट खिलाड़ी

sushant singh rajput sister: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे। उनकी एक बहन स्टेट लेवल की क्रिकेट खिलाड़ी हैं।

sushant singh rajput
सुशांत सिंह राजपूत  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने खुदकुशी कर ली
  • उनका शव अपार्टमेंट में पंखे से लटका मिला
  • शांत सिंह राजपूत पटना के रहने वाले थे

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उनका शव रविवार को पंखे से लटका मिला। 34 वर्षीय सुशांत बॉलीवुड के बेहद लोकप्रिय एक्टर थे। पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत पिछले छह महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। सुशांत बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले थे। उनका जन्म 21 जनवरी 1986 को पटना में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरूआती पढ़ाई यहां के सेंट कैरेंस हाईस्कूल से की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई दिल्ली से करने का फैसला किया। उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिल इंजीनियरिंग की थी। उनकी चार बहनें हैं, जिसमें से एक मीतू सिंह स्टेव लेवल की क्रिकेट खिलाड़ी है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

सुशांत सिंह का पैतृक आवास पूर्णिया जिले के बड़हरा कोठी में है। सुशांत अपनी मां के बेहद करीब थे। उनकी मां का साल 2002 में निधन हो गया था। मां की मौत के बाद से सुशांत की जिंदगी में एक खालीपन सा आ गया था। वह अक्सर अपनी मां को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा करते थे। उन्होंने कुछ वक्त पहले मां के लिए एक लेटर लिखा। उन्होंने लेटर में लिखा, 'आपने वादा किया था कि आप हमेशा मेरे साथ रहोगी और मैंने आपसे वादा किया था कि मैं हमेश मुस्कुराता रहूंगा। ऐसा लगता है कि हम दोनों गलत थे मां।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sushant Singh Rajput (@sushantsinghrajput) on

सुशांत ने टीवी से अपने एक्टिंग करियर शुरू किया था और कुछ ही सालों में बड़े पर्दे का रुख कर लिया।  उन्होंने साल 2013 में अभ‍िषेक कपूर की फ‍िल्‍म 'काई पोचे से' बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभाया था। 'एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' फिल्म फिल्म ने सुशांत की लोकप्रियता में चार चांद लगा दिए थे। उनकी बड़े पर्दे पर आखिरी फिल्म 'छिछोरे' थी। यह पिछले साल रिलीज हुई थी। सुशांत और श्रद्धा कपूर की इस फिल्म में डिप्रेशन और हताशा जैसे मुद्दे उठाए गए थे। फिल्म में बताया गया था क‍ि आत्‍महत्‍या क‍िसी भी समस्‍या का समाधान नहीं है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर