'जीनियस' थे सुशांत सिंह राजपूत, दोनों हाथों से एक साथ लिखने में हासिल थी महारत, बहन ने शेयर किया VIDEO

Sushant Singh Rajput Writing Video: सुशांत सिंह राजपूत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा, जिसमें उन्हें दोनों हाथों से एक साथ लिखते हुए देखा जा सकता है।

Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत 
मुख्य बातें
  • सुशांत की बहन श्वेता ने एक वीडियो शेयर किया है
  • वीडियो में सुशांत दोनों हाथ से लिख रहे हैं
  • बहन श्वेता ने सुशांत को जीनियस बताया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 2 महीने से अधिक हो चुके हैं। सुशांत के फैंस और चाहने वाले अब भी गम से उबर नहीं पाए हैं। उनकी मौत के बाद से लगातार थ्रोबैक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहे हैं। अब सुशांत का एक और वीडियो सामने आया है, जो उनके लिखने की महारत से जुड़ा है। वह दोनों हाथों से एक साथ लिखने में माहिर थे। यह वीडियो सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बहन ने कहा है कि सुशांत दुलर्भ जीनिय थे। एक्टर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 

AIIMS doctors report in SSR Case : doctors to submit autopsy viscera report findings on Friday

वीडियो में देखा जा सकता है कि कि सुशांत एक सफेद कागज पर दोनों हाथों से एक साथ कुछ लिख रहे हैं। वह बिना गलती किए लिखने का काम पूरा करते हैं। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि  दुर्लभ जीनियस ... दोनों हाथों से एक साथ लिखने में महारत, दुनिया में एक प्रतिशत से भी कम लोग ऐसा करने में सक्षम है!! श्वेता के वीडियो शेयर करने के बाद लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं। अब तक वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं।


गौरतलब है कि सुशांत ने शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट करेन हाई स्कूल में थी की थी। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली में हासिल की थी। उन्होंने पहले दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल में पढ़ाई की और फिर दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। उन्होंने कॉलेज की दाखिला प्रवेश परीक्षा में देशभर में सातवां स्थान हासिल किया था। सुशांत ने एक्टिंग के जुनून को फॉलो करने के लिए थर्ड इयर में कॉलेज छोड़ दिया था। सुशांत 14 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुशांत मामले में सीबीआई लगातार जांच में जुटी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर