10 साल छोटे अर्सलान गोनी संग डेटिंग को लेकर चर्चा में आईं सुजैन खान, बर्थडे बैश में दिखी नजदीकियां

Sussanne khan dating rumors with Arslan Goni: ऋतिक रोशन की एक्‍स वाइफ सुजैन खान इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्‍होंने अर्सलान का बर्थडे धमाकेदार तरीके से मनाया। जिसकी तस्‍वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं।

Sussanne khan and Arslan Goni
Sussanne khan and Arslan Goni  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अर्सलान गोनी ने सेलिब्रेट किया अपना बर्थडे
  • सुजैन ने अपने सोशल हैंडल पर अर्सलान को किया विश
  • अर्सलान ने कमेंट में सुजैन को कहा लव यू

Sussanne khan celebrates Arslan Goni birthday: ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद से सुजैन खान की डेटिंग की कई खबरें सामने आईं। इन‍ दिनों उनका नाम एक्‍टर अली गोनी के भाई अर्सलान गोनी संग जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि सुजैन खुद से लगभग 10 से 12 साल छोटे अर्सलान को डेट कर रही हैं। दोनों की नजदीकियां अर्सलान के बर्थडे बैश में देखने को मिली। जहां अर्सलान, सुजैन को केक खिलाते हुए नजर आए। इतना ही नहीं सुजैन ने अपने सोशल हैंडल पर अर्सलान की एक तस्‍वीर पोस्‍ट करके उन्‍हें बर्थडे विश किया। जिस पर कमेंट करते हुए अर्सलान ने उन्‍हें 'लव यू' लिखा। 

सुजैन और अर्सलान के इन प्‍यार भरे मोमेंटस को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें अर्सलान ने केक काटने का एक वीडियो पोस्‍ट किया, जिसमें उनकी कथित गर्लफ्रेंड सुजैन खान उन्हें केक खिलाती नजर आई। इसके अलावा दूसरी शेयर की गई तस्‍वीरों में तस्वीरों में वह सुजैन, अनुष्का रंजन, अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड जियोर्जिया एंड्रियानी और एकता कपूर के साथ पार्टी करते नजर आए।

अर्सलान के बर्थडे बैश का वीडियो अनुष्का ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें सुजैन को केक पर मोमबत्तियां जलाते हुए देखा जा सकता है। तभी अर्सलान मजाक में मोमबत्‍ती बुझाने की कोशिश करते हैं, तभी सुजैन उन्हें रोकने के लिए उनके चेहरे के पास हाथ रखती हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Sussanne Khan (@suzkr)

सुजैन ने तस्‍वीर से छलकाया प्‍यार 

सुजैन ने अर्सलान के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और इसे कैप्शन दिया, "हैप्पी हैप्पी हैप्पी बेस्‍ट बर्थडे। मैं आपके लिए एक ऐसी दुनिया की कामना करती हूं, जो हर उस चीज से भरी हो, जिसके आप योग्य हैं..आप सबसे खूबसूरत ऊर्जा हैं जो मैंने अब तक देखी हैं। सबसे चमकदार असीमित। यूं ही हमेशा चमकते रहें।" अर्सलान ने सुजैन के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लव यू', और आपका बहुत-बहुत धन्यवाद... आप बस कमाल हैं। 

गोवा में भी नजर आए थे साथ 

इस महीने की शुरुआत में सुजैन और अर्सलान ने गोवा में एक साथ छुट्टियां बिताई थीं। दोनों को कई मौकों पर एक साथ समय बिताते हुए देखा गया है। पिछले महीने, यह जोड़ा वाणी कपूर, क्रिस्टल डिसूजा के साथ अनुष्का रंजन की प्री-वेडिंग पार्टी में शामिल हुआ था।
अक्टूबर में, सुजैन के 43वें जन्मदिन पर अर्सलान ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक प्‍यार भरा नोट लिखा था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर