Boys Locker Room: गैंगरेप की चैट पर फूटा स्वरा और ऋचा का गुस्सा, प्राइवेट ग्रुप के बारे में किया ट्वीट

Swara Bhasker and Richa Chadha slam boys locker room: दिल्ली के लड़कों के प्राइवेट ग्रुप 'बॉयज लॉकर रूम' पर स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।

Swara Bhasker and Richa Chadha slam boys locker room private group
Swara Bhasker and Richa Chadha slam boys locker room private group  |  तस्वीर साभार: Instagram

हाल ही में एक प्राइवेट इंस्टाग्राम चैट ग्रुप 'बॉयज लॉकर रूम' जबरदस्त चर्चा हो रही है। जिस में साउथ दिल्ली के कई लड़के ऐड हैं। ये सब स्कूल में पढ़ने वाले लड़के हैं। इस ग्रुप की कुछ चैट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। जिनमें ये लड़के कम उम्र की लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं ग्रुप में अपमानजनक भाषा , रेप और गैंग रेप कल्चर को प्रपोट किया जा रहा है। ये चैट देखकर हर कोई हैरान है। सिर्फ आम लोग ही नहीं, स्वरा भास्कर और ऋचा चड्ढा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स का भी इस पर गुस्सा फूट पड़ा है।

इस बारे में ट्वीट करते हुए ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'यह एक बहुआयामी समस्या है। क्योंकि हमारे आबादी/नैतिकतावादी देश में यौन शिक्षा के बारे में अभी भी हर कोई व्यंग्य कर रहा है, टीनऐजर्स पोर्न को सेक्स एजुकेशन समझ कंफ्यूज हो रहे हैं और अब डेटा भी फ्री है। ये कितना खतरनाक है! मुझे लगता है कि यह अगले पांच वर्षों में हमारे सामने फटेगा, जो दुख की बात है।'

वही स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, '#boyslockerroom ये कहानी कह रहा है कि टॉक्सिक मर्दानगी कैसे युवा अवस्था से शुरू होती है! कम उम्र के लड़के नाबालिग लड़कियों से रेप और गैंगरेप करने की योजना बना रहे हैं। माता-पिता और शिक्षकों को उन बच्चों के साथ इसे पर बात करना चाहिए। रेपिस्ट को सिर्फ फांसी देना पर्याप्त नहीं है, हमें रेपिस्ट बनाने वाली मानसिकता पर हमला करना चाहिए!'

स्वरा ने इस बारे में मुंबई पुलिस के ट्वीट की तारीफ करते हुए इसे रीट्वीट किया है। इसमें टेक्स्ट फोटो पर लिखा था, Boys lock 'err'? महिलाओं का असम्मान करने वालों की कोई जगह नहीं है। #stop them young। इसके साथ उन्होंने ट्वीट लिखा कि लड़के, लड़के ही रहेंगे (Boys will be boys) - ये पहले भी एक स्वीकार्य बहाना कभी नहीं था और आगे भी कभी नहीं होगा।

आपको बता दें कि सोमवार को  #BoysLockerRoom टॉप ट्रेंड था। एएनआई के मुताबिक दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम सेल ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी। सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर आईटी अधिनियम और अन्य प्रासंगिक आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर