22 की उम्र में तापसी पन्नू ने की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत,बॉलीवुड से लेकर तमिल-तेलेगु में बना चुकी हैं पहचान

बॉलीवुड
Updated Aug 01, 2019 | 08:29 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं। तापसी ने साल 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा था और केवल 6 साल में ही वो अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।

Taapsee Pannu
Taapsee Pannu 
मुख्य बातें
  • तापसी पन्नू का आज जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं
  • एक्ट्रेस का जन्म दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था
  • तापसी ने कहा था कि उन्होंने ना कभी किसी स्टार को डेट किया है ना कभी करेंगी
  • तापसी ने अपने बॉलीवुड करियर में अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार जैसे स्टार्स के साथ काम किया

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का जन्मदिन है और वो 32 साल की हो गईं हैं। तापसी का जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था और फिल्मों में एंट्री से पहले वो सॉफ्टवेयर प्रोफेशन में थीं, लेकिन इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर वो एक्ट्रेस बनीं।

तापसी मे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में अपनी ग्रैजुएशन पूरी की और सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम किया। इसके साथ ही उन्होंने V चैनल के टैलेंट शो गेट गॉर्जियस के लिए इंटरव्यू दिया जिसके बाद वो मॉडलिंग और फिर एक्टिंग लाइन में आ गईं। वो कई ऐड में भी नजर आईं जिसमें रिलायंस ट्रेंड्स, रेड एफएम 93.5, कोका कोला, मोटोरोला, पैंटालून, पीवीआर सिनेमा, डाबर और वर्धमान जैसी फिल्मों में काम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

तापसी ने साल 2010 में फिल्म Jhummandi Naadam से तेलेगु सिनेमा में कदम रखा, इस समय तापसी केवल 22 साल की थीं। इसके साथ ही तापसी मे तमिल और मलयालम फिल्मों में भी काम किया, उनकी तमिल फिल्म Aadukalam ने 6 नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीते। 

बॉलीवुड में की एंट्री

तापसी ने साल 2013 में फिल्म चश्मे बद्दूर से बॉलीवुड में कदम रखा, फिल्म में उनके अलावा सिद्धार्थ, अली जफर और ऋषि कपूर थे। साल 2015 में तापसी को अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका मिला और उन्होंने फिल्म बेबी में काम किया, जिसमें उन्होंने अंडर कवर एजेंट शबाना खान का रोल निभाया। इसके साथ- साथ तापसी तमिल फिल्मों में भी काम करती रहीं। इसके बाद साल 2016 में वो फिल्म पिंक में नजर आईं, जिसमें उनके साथ अमिताभ बच्चन और कृति कुल्हारी थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on

इसके बाद तापसी ने नाम शबाना, जुड़वा- 2, सूरमा, मुल्क, मनमर्जियां, बदला और गेम ओवर जैसी फिल्मों में नजर आईं। जल्द ही तापसी की फिल्म मिशन मंगल, सांड की आंख और तड़का रिलीज होने वाली है। 

रिलेशनशिप के बारे में किया था खुलासा

साल 2015 में तापसी से उनके रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मैंने एक साउथ इंडियन को डेट किया है। मैंने कभी किसी स्टार को डेट नहीं किया और मैं स्टैंप पेपर पर लिखकर दे सकती हूं कि मैं कभी किसी स्टार को डेट नहीं करूंगी। मैं इस बारे में क्लीयर हूं कि एक रिलेशनशिप में केवल एक ही स्टार हो सकता है और वो मैं हूं। पर्सनली मुझे नहीं लगता कि एक एक्टर और एक्ट्रेस के बीच रिश्ता चल सकता है।'

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर