लॉकडाउन में तैमूर अली खान ने रंग दी घर की दीवार, करीना कपूर ने शेयर की ये फोटो

Kareena Kapoor Taimur Ali Khan Photo: लॉकडाउन में करीना कपूर सोशल मीडिया पर अपने बेटे तैमूर अली खान की फोटो शेयर करती रहती हैं। अब नई फोटो में तैमूर ने घर की दीवारों को रंग दिया है।

Kareena Kapoor, Taimur
Kareena Kapoor And Taimur Ali Khan 
मुख्य बातें
  • लॉकडाउन में तैमूर अली खान अपनी क्रिएटिविटी जमकर दिखा रहे हैं।
  • करीना कपूर ने तैमूर की नई फोटो शेयर की है।
  • फोटो में तैमूर दीवार पर पेंटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। वहीं, करीना ने जब से सोशल मीडिया पर डेब्यू किया है, वह तैमूर की फोटोज अपने अकाउंट में पोस्ट करती रहती हैं। अब लॉकडाउन में तैमूर अली खान ने बेहतरीन पेंटिंग बनाई है। 

करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी फोटो शेयर की हैं। इस फोटो में तैमूर अली खान दीवार पर पेटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ करीना कपूर ने लिखा-'क्या कोई दीवार आपकी रचनात्मकता को रोक सकती है।'

फोटो में दिखाया गया है कि तैमूर अली खान ने दीवार पर अपनी कलाकारी दिखाई है। उन्होंने दीवार के साथ-साथ दरवाजे को भी रंग दिया है। करीना ने तैमूर के साथ  सैफ अली खान की भी फोटो शेयर की है। फोटो में सैफ अली खान भी तैमूर का साथ दे रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
If there is a wall that's blocking your creativity... Try painting on it #QuaranTimDiaries #InhousePicasso A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
When Saif told me he got me flowers, I had a different idea in mind. Quarantine gifts be like A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

सैफ नहीं चाहते फोटो पोस्ट करें करीना
करीना कपूर द्वारा सोशल मीडिया पर तैमूर की फोटो पोस्ट करना सैफ अली खान पसंद नहीं करते हैं। सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताय कि तैमूर की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने से पहले क्या वे और करीना इस बारे में डिसकस करते हैं। 

सैफ ने बताया कि हम इस बारे में बात नहीं करते हैं। आमतौर पर मैं चिल्लात हूं, 'तैमूर की वो फोटो पोस्ट मत करो।' करीना मुझसे सारी फोटोज ले लेती हैं। मुझे लगता है कि मुझे सोशल मीडिया पर होना चाहिए। सैफ ने आगे बताया कि उनके पास तैमूर की एक बहुत खास वीडियो है।

 

 
इन फिल्मों में नजर आएंगी करीना 
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर अब आमिर खान के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इस साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। इसके अलावा वह करण जौहर की फिल्म तख्त में भी काम करने वाली हैं। 

सैफ के वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो इस साल उनकी दो फिल्में तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर और जवानी जानेमन रिलीज हुई थीं। तान्हाजी को जबरदस्त सफलता मिली और ये इस साल की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बनी। फिल्म में सैफ के साथ अजय देवगन लीड रोल में थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर