Takht First Look:क्रिसमस 2021 में रिलीज होगी करण जौहर की तख्त, पोस्टर से हुआ कहानी का खुलासा

Takht First Look: करण जौहर की पहली पीरियड फिल्म तख्त का पहला लुक जारी हो गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है।

Takht
Takht 
मुख्य बातें
  • तख्त का मोशन पोस्ट जारी हो गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है।
  • तख्त अगले साल यानी 24 जनवरी 2021 को रिलीज होगी।
  • 30 सेकेंड के मोशन पोस्टर में एक सोने का आलीशान तख्त दिखाया गया है।

मुंबई. करण जौहर की पहली पीरियड फिल्म तख्त का मोशन पोस्ट जारी हो गया है। इसी के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा हो गया है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल में फिल्म का पहला लुक जारी किया है। 

तख्त अगले साल यानी 24 जनवरी 2021 को रिलीज होगी। 30 सेकेंड के मोशन पोस्टर में एक सोने का आलीशान तख्त दिखाया गया है। वहीं, बैकग्राउंड में विक्की कौशल और रणवीर सिंह की आवाज सुनी जा सकती है। 

विक्की कौशल कह रहे हैं- मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था। इसके बाद रणवीर सिंह कह रहे हैं- अगर ये रास्ता मोहब्बत से होकर जाता तो शायद हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता। 

 

 


8 मार्च से शुरू होगी शूटिंग 
करण जौहर ने सोशल मीडिया पर लिखा- तख्त की शूटिंग मार्च से शुरू होगी। इस मल्टीस्टारर फिल्म में करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, जान्हवी कपूर और अनिल कपूर लीड रोल में होंगे। 

आपको बता दें कि तख्त मुगल बादशाह शाहजहां के बेटे औरंगजेब और दारा शिकोह के बीच तख्त के लिए हुए खूनी संघर्ष को दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक अनिल कपूर शाहजहां के रोल में होंगे। वहीं, विक्की कौशल आलमगीर औरंगजेब, रणवीर सिंह औरंगजेब के भाई दारा शिकोह के रोल में होंगे।   

 

   

 

ऐसा होगा करीना, आलिया का रोल 
तख्त में करीना कपूर शाहजहां की बेटी और औरंगजेब की बहन जहांआरा बेगम का किरदार निभाएंगी।  इसके अलावा आलिया भट्ट, दारा शिकोह की पत्नी बेगम नदीरा बानो के रोल में होंगी। भूमि पेडनेकर औरंगजेब की पत्नी दिलरास बानो बेगम के किरदार में होंगी। 

 

जान्हवी कपूर इस फिल्म में गुलाम लड़की हीरा बाई के किरदार में होगी। इससे पहले फिल्म की लोकेशन फाइनल करने के लिए राजस्थान गए थे। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो शेयर की थी। करण जौहर ने बीते साल सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान किया था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर