'रेडीमेड बच्चे' वाला ट्वीट कर बुरी तरह फंसीं तसलीमा नसरीन, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर साधा निशाना!

Taslima Nasreen indirect dig to Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास द्वारा बच्चे की घोषणा किए जाने के बाद तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी को लेकर कुछ विवादित ट्वीट किए हैं। जो कि कहीं ना कहीं प्रियंका पर निशाना बताए जा रहे हैं!

Taslima Nasreen tweet surrogacy was exploitation of the poor And indirect dig at the Priyanka Chopra and Nick Jonas baby
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस और तसलीमा नसरीन। 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं।
  • कपल ने घर में एक बच्ची का जन्म हुआ है।
  • अब इसी बीच तसलीमा नसरीन ने सरोगेसी को लेकर कुछ विवादित ट्वीट किए हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर नन्हा मेहमान आ गया है। कपल सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बन गए हैं। बताया जा रहा है कि कपल ने घर में एक बच्ची का जन्म हुआ है। हाल ही में निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैन्स को सोशल मीडिया पर गोपनियता बनाए रखने के लिए कहा था क्योंकि वे अभी अपने परिवार की देखभाल में व्यस्त हैं। 

सरोगेसी की खबर सामने आने के बाद प्रियंका और निक को लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। जहां बॉलीवुड और हॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं कई लोग सवाल कर रहे हैं कि  प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने सेरोगेसी को क्यों अपनाया। प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ की एंबेसडर हैं और कई लोगों को लगा कि अगर उन्होंने बच्चा गोद लेने का फैसला किया होता तो वह एक मिसाल कायम करतीं। बेशक, यह निर्णय केवल और केवल कपल का व्यक्तिगत है। इसी के साथ अब बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन की एक विवादास्पद टिप्पणी सुर्खियों में आ गई है जो कि उन्होंने सरोगेसी को लेकर की है। 

तसलीमा नसरीन ने ट्वीट किया, 'जब वे सरोगेसी के माध्यम से अपने रेडीमेड बच्चे हासिल करती हैं तो उन माताओं को कैसा लगता है? क्या उनमें भी बच्चों के लिए वही भावनाएं होती हैं जो बच्चों को जन्म देने वाली माताओं में होती हैं? गरीब महिलाओं के चलते सरोगेसी संभव है। अमीर लोग हमेशा अपने स्वार्थ के लिए समाज में गरीबी देखना चाहते हैं। अगर आपको बच्चे को पालने की बेहद ज्यादा जरूरत है, तो बेघर को गोद लें। बच्चों को आपके गुण विरासत में मिलने चाहिए। यह सिर्फ एक स्वार्थी अहंकारी अहंकार है।'  

तसलीमा नसरीन के इन ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उनको ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि व्यक्ति की पसंद है और कई मामलों में लोग मेडिकल कारणों से सरोगेसी का विकल्प चुनते हैं। उनके इन कमेंट्स को लोग असंवेदनशील बता रहे हैं। हालांकि तसलीमा ने प्रियंका चोपड़ा के नाम का जिक्र नहीं किया। लेकिन उनके ये ट्वीट्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की घोषणा के बाद आए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर