Alia Bhatt से Arjun Kapoor तक, 6 बॉलीवुड सेलेब्स-जिनके फिटनेस ट्रांसफॉरमेशन ने सबको किया हैरान!

Bollywood Celebs Fitness Transformation in Hindi: ऐसे कई बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिनके फिटनेस ट्रांसफॉरमेशन ने सबको हैरान कर दिया और उनकी पुरानी और अब की तस्वीरें देख आज भी फैंस हैरान हो जाते हैं।

Bollywood Celebs Fat to fit Transformation, बॉलीवुड सेलेब्स का फिटनेस ट्रांसफॉरमेशन
बॉलीवुड सेलेब्स का फिटनेस ट्रांसफॉरमेशन 
मुख्य बातें
  • कई बॉलीवुड सेलेब्स ने तय किया है फैट से फिट होने तक का सफर
  • आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, ज़रीन खान और सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरें कर देंगी हैरान
  • एक नजर बॉलीवुड के 6 स्टार्स के फिटनेस ट्रांसफॉरमेशन पर

मुंबई: 

1. आलिया भट्ट:

Alia Bhatt Fat to fit transformation

बचपन में आलिया भट्ट का वजन करीब 68 किलो हुआ करता था। खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने शरीर पर वास्तव में कड़ी मेहनत की और अपने बॉलीवुड डेब्यू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिर्फ तीन महीने पहले लगभग 15 किलो वजन कम किया! हॉट बिकनी बॉडी पाने के लिए एक्ट्रेस ने कठिन एक्सरसाइज सेशन लिए थे।

2. सोनाक्षी सिन्हा:

Sonakshi Sinha Fat to fit

सोनाक्षी का वजन लगभग 90 किलो था, इसी दौरान सलमान खान ने उन्हें फिटनेस को लेकर सलाह दी थी! चुलबुली अभिनेत्री ने दबंग फिल्म में फिट होने के लिए 30 किलो वजन कम करने के लिए जिम जाकर कड़ी मेहनत की।

3. करीना कपूर खान:

Kareena Kapoor Khan Fat to fit transformation

करीना ने इंडस्ट्री में जीरो फिगर का ट्रेंड शुरू किया, लेकिन करीना को भी फैट कम करने की जद्दोजहद से जूझना पड़ा है। जब उन्होंने फिल्मों में प्रवेश किया, तो अभिनेत्री काफी गोल-मटोल थीं और हमेशा अपने वजन के लिए आलोचना की जाती थी। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जमकर मेहनत की। दो बार मां बनने के बाद भी करीना ने बढ़े हुए वजन पर तेजी से काबू पाया।

4. भूमि पेडनेकर:

Bhoomi Pednekar fat to fit

भूमि पेडनकर की आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म को लोग अभी तक भूले नहीं हैं और एक्ट्रेस ने उस फिल्म के बाद से अब तक किस तेजी से कितना वजन घटा लिया यह बताने की जरूरत नहीं है क्योंकि तस्वीरें सबकुछ बयां कर देती हैं।

5. अर्जुन कपूर:

Arjun Kapoor Fat to fit Transformation

डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने भी फिल्मों में डेब्यू का फैसला किया और उस दौरान उनका वजन बहुत बढ़ा हुआ था। सलमान के अर्जुन को ट्रेनिंग देना शुरू करने से पहले अभिनेता का वजन 170 किलो से अधिक था, जिसे उन्होंने अंत में घटाकर 68 किलोग्राम तक कर लिया।

6. ज़रीन खान:

Zarine Khan Fat to fit

बॉलीवुड डेब्यू फिल्म वीर से पहले जरीन का वजन 100 किलो से ज्यादा था। कटरीना कैफ जैसे चेहरे के लिए मशहूर हुई अभिनेत्री का वजन इसके बाद 55 किलोग्राम तक हो गया और वह सुपर-हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाने लगीं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर