26 साल पहले छप गए थे सलमान खान की शादी के कार्ड, एक्ट्रेस ने इस वजह से कर दिया था इंकार

Throwback: साल 1994 में सलमान खान की शादी होने वाली थी और उनकी शादी के कार्ड भी छप गए थे, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि एक्ट्रेस ने शादी से इंकार कर दिया। जानें क्या थी वजह।

Salman Khan with Sangeeta Bijlani
Salman Khan with Sangeeta Bijlani 
मुख्य बातें
  • साल 1994 में शादी करने वाले थे सलमान खान
  • 26 साल पहले छप गए थे सलमान की शादी के कार्ड
  • सलमान की इस हरकत की वजह से एक्ट्रेस ने कर दिया था शादी से इंकार

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इंडस्ट्री के सबसे मोस्ट हैंडसम बैचलर्स में से एक हैं। सलमान 54 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं की हालांकि उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ चुका है। क्या आप जानते हैं सलमान एक बॉलीवुड एक्ट्रेस को लेकर इतने सीरियस थे कि दोनों की शादी होने वाली थी और शादी के कार्ड तक छप गए थे?

जी हां, सलमान खान 26 साल पहले यानी साल 1994 में शादी करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। दरअसल सलमान खान मशहूर एक्ट्रेस संगीता बिजलानी को डेट कर रहे थे और दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए 27 मई, 1994 को शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी शादी के कार्ड छप गए थे और बंट भी गए थे लेकिन फिर संगीता ने शादी करने से इंकार कर दिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
 

इस वजह से संगीता बिजलानी ने तोड़ी थी शादी

सलमान और संगीता बिजलानी की शादी की तैयारियां हो चुकी थीं लेकिन संगीता ने शादी से मना कर दिया, जिसकी वजह खुद सलमान ही थे। बताया जाता है कि सलमान संगीता को धोखा दे रहे थे जिसके बारे में उन्हें पता चल गया था। सलमान एक्ट्रेस सोमी अली के साथ भी रिलेशनशिप में थे और जब संगीता को यह बात पता चली तो उन्होंने यह शादी नहीं करने का फैसला किया। 

सलमान ने मानी थी ये बात

सलमान खान ने बाद में यह बात बाद में कुबूल भी की थी। करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सलमान ने यह माना था कि उनकी मंगेतर से शादी टूट गई थी क्योंकि वो उन्हें धोखा दे रहे थे। 

सलमान से रिश्ता खत्म करने के बाद संगीता बिजलानी को पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से प्यार हो गया और साल 1996 में दोनों ने शादी कर ली, हालांकि यह शादी बहुत लंबे समय तक नहीं टिक पाई और साल 2010 में दोनों ने तलाक ले लिया। तो वहीं दूसरी तरफ सलमान ने अब तक शादी नहीं की है। हालांकि उनका नाम कई एक्ट्रेसेस के साथ जुड़ता रहा है। इन दिनों उनका नाम यूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर