TikTok फेम मानव के साथ प्रियंका चोपड़ा ने बनाया बैंक लूटने का प्लान, Viral हो गया Video

बॉलीवुड
Updated Oct 03, 2019 | 10:09 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म द स्‍काई इज प‍िंक के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। इस दौरान उनके मुलाकात की TikTok स्‍टार मानव ने और बैंक लूटने का प्‍लान बना डाला!

Priyanka chopra with manav
Priyanka chopra with manav 

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी आने वाली फ‍िल्‍म द स्‍काई इज प‍िंक (The Sky Is Pink) के प्रमोशन में व्‍यस्‍त हैं। इस दौरान उनके मुलाकात की TikTok स्‍टार मानव ने और बैंक लूटने का प्‍लान बना डाला! सोशल मीडिया पर दोनों का यह वीडियो वायरल हो गया तो फैंस कमेंट करने लगे। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। 

इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)के साथ मिस्‍टर मानव (MR. Manav) नजर आ रहे हैं। दोनों एक फ्रेम में दिखाई दे रहे हैं। दोनों वीडियो में एक साथ पैसा कमाने के ल‍िए बैंक लूटने की योजना बना रहे हैं। लोग इस वीडियो को काफी एंजॉय कर रहे हैं। 

बता दें कि यह डायलॉग फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक का है जिसमें मिस्टर मानव, फरहान अख्तर के डॉयलाग बोल रहे हैं। दोनों सितारे फ‍िल्‍म के इस सीन पर लिप्सिंग कर रहे हैं। वीडियो मानव ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Manav Chhabra (@mr.mnv) on

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फ‍िल्‍म द स्‍काई इज पिंक 11 अक्‍टूबर को रिलीज होने वाली है। इस फ‍िल्‍म में उनके साथ फरहान अख्तर (Farhan Akhtar), जायरा वसीम (Zaira Wasim) और रोहित सराफ नजर आएंगे। इस फ‍िल्‍म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर