Top 5 Bollywood News: सालों बाद साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी, जानिए बॉलीवुड की अहम खबरें

Bollywood news 25 May 2021: सिनेमा जगत में 25 मई का दिन बेहद अहम रहा। दीपिका पादुकोण के फैंस को उनकी नई फ‍िल्‍म की जानकारी मिली तो सुनील शेट्टी और शिल्‍पा शेट्टी के साथ नजर आने की जानकारी हुई।

Suniel Shetty and Shilpa Shetty
Suniel Shetty and Shilpa Shetty  
मुख्य बातें
  • युविका चौधरी को अरेस्‍ट करने की मांग 
  • मिया खलीफा के TikTok अकाउंट पर लगा बैन
  • सालों बाद फिर साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी

Bollywood news 25 May 2021: सिनेमा जगत में 25 मई का दिन बेहद अहम रहा। दीपिका पादुकोण के फैंस को उनकी नई फ‍िल्‍म की जानकारी मिली तो सुनील शेट्टी और शिल्‍पा शेट्टी के साथ नजर आने की जानकारी हुई। 

बैजू बावरा में डकैत बनेंगी दीपिका
बाजीराव मस्तानी, राम लीला और पद्मावत के बाद दीपिका पादुकोण एक बार फिर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म में नजर आ सकती हैं। मीडिया रिपोर्ट का दावा है कि दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की आने वाली फ‍िल्‍म 'बैजू बावरा' में भी नजर आएंगी। इस फ‍िल्‍म में उनका रोल भी काफी अहम और खास होगा। वह फ‍िल्‍म में डकैत रानी ​​रूपमती की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकती है। 

युविका चौधरी को अरेस्‍ट करने की मांग 
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस युविका चौधरी को ग‍िरफ्तार करने की मांग उठ रही है। युविका चौधरी ने जातिसूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जोकि ट्विटर यूजर्स को रास नहीं आया। युविका चौधरी ने भी अपने एक ब्लॉग (वीडियो लॉग) में हरिजन समुदाय के ल‍िए जाति सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया जिसके बाद उन्‍हें ग‍िरफ्तार करने की मांग की जा रही है। 

अहाना कुमरा ने स्विमसूट में शेयर की बेहद बोल्ड Photo
अहाना कुमरा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीर साझा की है। जिसमें वो अपने बोल्ड अंदाज से सभी को दीवाना बनाती दिखाई दे रही हैं। इस फोटो में अहाना ने ब्लैक रंग का रिवीलिंग स्विमसूट पहना हुआ है! इस फोटो के साथ अहाना ने कैप्शन में लिखा- 'जला डालो'। 

मिया खलीफा के TikTok अकाउंट पर लगा बैन
किसान आंदोलन (Farmers Protest) के समर्थन में ट्वीट करके सुर्खियों में आईं पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा (Mia Khalifa) का टिकटॉप अकाउंट पाकिस्‍तान सरकार ने बैन कर द‍िया जिसके बाद वह इमरान सरकार पर बरसी। पाकिस्तान सरकार ने मिया को बिना जानकारी दिए उनके टिकटॉक अकाउंट पर बैन लगा दिया है। जिसको लेकर अब मिया खलीफा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी फैंस को टिकटॉक पर मिया के वीडियो दिखना बंद हो गए, जिसके बाद फैंस ने ट्विटर पर उनको इस बारे में जानकारी दी। 

सालों बाद फिर साथ दिखेंगे सुनील शेट्टी और शिल्पा शेट्टी
सुनील शेट्टी, मशहूर डांस रिएलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के आने वाले एक एपिसोड में बतौर गेस्ट बनकर पहुंचेंगे। यहां पर उनका ग्रैंड अंदाज में स्वागत किया जाएगा। इस शो के जजेज में शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं! ऐसे में शिल्पा शेट्टी और सुनील शेट्टी एक बार फिर से स्क्रीन पर वही जादू चलाने वाले हैं। 

The Family Man के तमिलनाडु में विरोध के बाद मेकर्स ने जारी किया स्टेटमेंट
द फैमिली मैन का नए ट्रेलर को लेकर कुछ लोगों को आपत्ति है। इस पर मेकर्स राज और डीके ने एक स्टेटमेंट जारी किया है। स्टेटमेंट में कहा है, ट्रेलर के कुछ शॉट्स के आधार पर धारणाएं और छवि बना ली गई है। हमारी लीड टीम के कई सदस्य और क्रिएटिव और राइटिंग टीम के अहम सदस्य तमिलियन हैं। हम सभी की भावना का सम्‍मान करते हैं। इस शो में हमारी कई साल की मेहनत लगी है और दर्शकों को सीजन 1 की तरह सेंसिटिव, बैलेंस्ड और दिलचस्प कहानी मिले इसके लिए बहुत कष्ट भी झेला है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर