Trending Bollywood News: कंट्रोवर्सी के परिवार पर असर को लेकर बोले कार्तिक आर्यन, पहली बार एक्शन फिल्म ला रहे करण जौहर

Top Bollywood News Today: निक जोनस को 14 साल की उम्र में डायबिटीज होने को लेकर प्रियंका चोपड़ा का रिएक्शन। साल 2022 में जल्द तारा सुतारिया और आदर जैन शादी कर सकते हैं। पढ़ें टॉप बॉलीवुड न्यूज।

Bollywood trending news, Top Bollywood latest news in Hindi
बॉलीवुड की बड़ी खबरें 
मुख्य बातें
  • तारा सुतारिया और आदर जैन जल्द कर सकते हैं शादी।
  • निक जोनस को 13 साल की उम्र में हो गई थी डायबिटीज, पत्नी प्रियंका चोपड़ा ने दिया रिएक्शन।
  • कंट्रोवर्सी के फैमिली पर असर को लेकर बोले कार्तिक आर्यन।

Bo।।ywood Trending News Today, 17 November 2021: बॉलीवुड इंडस्ट्री से कई सारी खबरें निकलकर आई हैं जो दिन भर बुधवार के दिन चर्चा में बनी रहीं। फिल्म जगत में होने वाले विवादों के परिवार पर असर को लेकर एक्टर कार्तिक आर्यन ने बात की है। रणबीर कपूर से पहले कपूर परिवार में तारा सुतारिया बहू के रूप में आ सकती हैं। दीपिका पादुकोण का करवाचौथ के दौरान का वीडियो सामने आया है। आइए नजर डालते हैं बॉलीवुड की ऐसी ही अहम खबरों पर।

विवाद के परिवार पर असर को लेकर बोले कार्तिक आर्यन:

आने वाले 19 नवंबर को कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका रिलीज होने वाली है। बीते समय में धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म भूल भुलैया 2 को गंवा चुके कार्तिक आर्यन ने कहा था, 'कई बार जब बात हाथ से निकल जाती है तो एक ऐसा प्वाइंट आता है जब हम सोचते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है। वैसे तो मुझे इन बातों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता क्योंकि आपको अपने काम पर फोकस करना होता है लेकिन परिवार के लिए बुरा लगता है क्योंकि वो इस इंडस्ट्री से नहीं हैं और विवादों से जुड़ी बातों से वो प्रभावित होते हैं।'

दीपिका पादुकोण का करवा चौथ वीडियो:

दीपिका पादुकोण ने करवा चौथ के मौके पर अपने हाथ पर लोकप्रिय मेहंदी कलाकार वीणा नागदा से मेहंदी लगवाई थी। अब वीणा नागदा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को 14 नवंबर को 3 वर्ष पूरे हो गए है। वीणा नागदा ने रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो दीपिका पादुकोण के हालिया करवा चौथ के सेलिब्रेशन की है।

13 साल की उम्र में डायबिटीज को लेकर निक जोनस का खुलासा:

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने बताया है कि वह 13 साल की आयु में टाइप वन की 'डायबिटीज' से वह पीड़ित थे। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसके सिमटम और अन्य कारणों के बारे में बताया है, साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 16 वर्षों से वह कैसे इस बीमारी से जूझ रहे हैं ।

निक जोनास लिखते है, 'राष्ट्रीय डायबिटीज महीने के चलते मैं स्टोरी पर प्रतिदिन डायबिटीज हीरो की कहानियां बताऊंगा। आज मुझे डायबिटीज डायग्नोज हुए 16 वर्ष हो गए हैं। मैं 13 वर्ष का था। अपने भाई के साथ शो कर रहा था। तब मुझे पता चला कि मेरे साथ सब कुछ सही नहीं हो रहा है। मैंने अपने माता-पिता को इस बारे में बताया था। मैंने कहा कि मुझे डॉक्टर से मिलना है। मेरे सिमटम देखने के बाद डॉक्टर ने मुझे बताया कि मुझे टाइप वन का डायबिटीज है। इसके बाद मैं टूट गया, मैं डर गया कि क्या इससे मेरे दुनिया घूम कर म्यूजिक शो करने का सपना टूट जाएगा लेकिन मैं निर्णय कर चुका था। जैसे मैं हमेशा करता आया था। मैं पीछे नहीं हटूंगा। मेरे लिए बड़ी चुनौती थी लेकिन मुझे समर्थन भी मिला और इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।'

इसपर प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास की सराहना की। उन्होंने इस पर दिल और ताली बजाने की इमोजी शेयर की।

तारा सुतारिया और  आदर जैन 2022 में करेंगे शादी:

तारा सुतारिया और आदर जैन ने हाल ही में अपने रिश्ते को सार्वजनिक तौर पर मान्यता दी है। दोनों ने हाल ही में बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है। इसके बावजूद दोनों ने अपने रिश्ते को स्वीकार कर चुके है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। वहीं एक दूसरे की फोटो पर जमकर कमेंट भी करते हैं। दोनों वेकेशन मनाने भी साथ जा चुके है।

बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार आदर और तारा गोवा गए थे, जहां पर उन्होंने तय किया है कि दोनों जल्द शादी करेंगे। सूत्रों की मानें तो दोनों साल 2022 में रणबीर कपूर की शादी से पहले शादी कर सकते हैं। खबरों ने यह भी कहा कि दोनों ने तय कर लिया है कि दोनों शादी करेंगे।

पहली बार एक्शन फिल्म की घोषणा करने वाले हैं करण जौहर:

करण जौहर ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि वो जल्द ही अपनी एक्शन फिल्म की घोषणा करने वाले हैं। वीडियो में बताया जा रहा हैं कि धर्मा प्रोडक्शंस के द्वारा पेश है एक ड्रामा किक, रोमांच का एक पंच और सालों की खून पसीने की मेहनत और एक नॉकआउट स्टोरी। एक्शन फ्रैंचाइजी में पहली बार एक शानदार चेहरे के साथ आ रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर