Trending Bollywood News: Akshay Kumar की इज्जत पर आई आंच, टैक्सी के छत पर डांस करती नजर आईं Alia Bhatt

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Oct 24, 2021 | 22:27 IST

Top Bollywood News: आलिया भट्ट से अक्षय कुमार, कटरीना कैफ और शिल्पा शेट्टी तक आज खबरों में यह बॉलीवुड सितारे छाए हुए हैं।

top bollywood news 24 october 2021 in hindi, trending bollywood news today
टॉप बॉलीवुड न्यूज   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वायरल हुई अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की वीडियो।
  • बीच सड़क में टैक्सी की छत पर चढ़ीं आलिया भट्ट।
  • करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी ने मचाया तहलका।

Trending Bollywood News, 24 October 2021: बॉलीवुड जगत के लिए आज का दिन बहुत खुशनुमा रहा क्योंकि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आज एक से बढ़कर एक अच्छी खबरें सामने आईं हैं। बात करें सूर्यवंशी (Sooryavanshi) फिल्म कास्ट की तो करीना कपूर और अक्षय कुमार ने आज दर्शकों को जमकर हंसाया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर कटरीना कैफ द्वारा शूट किया गया एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें अक्षय कुमार अपने डेली शेड्यूल से हटकर कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसकी कल्पना किसी ने भी नहीं की होगी। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्षय कुमार काफी एक्टिव अभिनेता माने जाते हैं। हर कोई उनसे प्रेरणा लेता है लेकिन आज कटरीना कैफ ने उनका एक ऐसा वीडियो शूट किया है जिसने सबको हंसने पर मजबूर कर दिया है। 

वायरल हुआ अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का वीडियो

कटरीना कैफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर रोहित शेट्टी और अभिनेता अक्षय कुमार का एक वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो के जरिए कटरीना कैफ बताती हैं कि यह उनकी फिल्म सूर्यवंशी की प्रमोशन का पहला दिन। और इस अवसर पर उन्होंने अक्षय कुमार को कभी भी इतना उत्साहित नहीं देखा है। लेकिन जैसे ही उन्होंने अपने फोन का कैमरा घुमाया, वैसे ही अक्षय कुमार रोहित शेट्टी के गोद में आराम करते हुए नजर आए। जब रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार को इस बात का पता चला कि कटरीना कैफ उनका वीडियो शूट कर रही हैं तब दोनों दुम दबाकर भागे। अपनी इज्जत बचाने के लिए अक्षय कुमार भागने की कोशिश किए मगर नीचे गिर गए। यह वीडियो देखकर फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए हैं। ‌

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

शाहरुख खान को मिला फैंस का साथ

जब से ड्रग्स केस के मामले शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को एनसीपी ने गिरफ्तार किया है तब से उनके परिवार की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच शाहरुख खान को लोगों की खूब खरी-खोटी सुननी पड़ी। मगर, मुसीबतों के बीच शाहरुख खान को अपने कुछ फैंस से जानकर सपोर्ट मिल रहा है। दरअसल, शाहरुख खान के घर के बाहर उनके कुछ फैंस हाथ में बैनर लिए तकरीबन 1 दिन से खड़े हैं। शाहरुख खान के फैंस उनका इस मुश्किल घड़ी में साथ दे रहे हैं और उनकी हिम्मत बढ़ा रहे हैं।

सामने आया सूर्यवंशी का नया पोस्टर

फिल्म सूर्यवंशी पर फिलहाल बहुचर्चित फिल्म का टैग लग गया है। जल्द ही अक्षय कुमार और कटरीना कैफ की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इसी बीच इस फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है जिसमें अक्षय कुमार काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। सूर्यवंशी फिल्म का यह पोस्टर देखने के बाद फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

करवा चौथ पर शिल्पा शेट्टी ने मचाया धमाल 

बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज आज अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं। इस खास पर्व पर शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं जिसमें वह बेहद दिलकश नजर आ रही हैं। जैसे ही शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह तस्वीरें साझा की वैसे ही सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल होने लग गईं। लाल रंग के सूट में शिल्पा शेट्टी बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

बीच सड़क में टैक्सी पर चढ़कर नाचने लगीं आलिया भट्ट 

सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिसमें आलिया भट्ट बीच सड़क में टैक्सी पर चढ़कर नाचते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, आलिया भट्ट अपने नए प्रोजेक्ट के लिए शूटिंग कर रही थीं जिसमें उन्हें बीच सड़क में टैक्सी पर खड़े होकर डांस करना था। आलिया भट्ट के हाथ में एक लाउडस्पीकर है जिसे पकड़ कर गए वह डांस करती हुई नजर आ रही हैं।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर