Top Bollywood News Today: सोशल मीडिया पर खूब उड़ा काजोल का मजाक तो कोरोना की चपेट में आए बॉलीवुड के कई कलाकार 

बॉलीवुड
भाग्य लक्ष्मी
Updated Jan 03, 2022 | 22:21 IST

Trending Bollywood News Today: बॉलीवुड जगत से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। काजोल, जॉन अब्राहम,‌ एआर रहमान, एसएस राजामौली, प्रेम चोपड़ा, उमा चोपड़ा, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा समेत आज कई बॉलीवुड सितारे सुर्खियों में छाए रहे।

kajol gets brutally trolled and john abraham and his wife tested corona positive, ss rajamouli spend 75 lakh for shooting film rrr interval scene and arjun kapoor opens up about being trolled
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अपनी वॉक के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं काजोल। 
  • जॉन अब्राहम समेत कई बॉलीवुड सितारे हुए कोरोना पाॅजिटिव।
  • एआर रहमान की बेटी खातीजा रहमान ने की सगाई।

Bollywood Newsmakers Of The Day, 03 January 2022: बॉलीवुड जगत से आज कई अहम खबरें सामने आई हैं। आज काजोल (Kajol), एआर रहमान (AR Rahman), जॉन अब्राहम (John Abraham), प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra), उमा चोपड़ा (Uma Chopra), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स लाइमलाइट में रहे। यहां जानें, बॉलीवुड जगत की बड़ी खबरें।

जमकर ट्रॉल हुईं काजोल 

सोशल मीडिया पर काजोल (Kajol) की एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है (Kajol Gets Brutally Trolled)। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट से बाहर निकलने के बाद काजोल बहुत जल्दबाजी में चल रही हैं और इस चाल की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अपने वॉक की वजह से काजोल को सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनने को मिल रही है। सोशल मीडिया पर लोग उनका जमकर मजाक उड़ा रहे हैं (Kajol Gets Brutally Trolled For Her Walk)।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

एआर रहमान की बेटी ने की सगाई

जाने-माने सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) की बेटी खातिजा रहमान (Khatija Rahman) ने हाल ही में सगाई कर ली है। खातिजा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा की हैं (Khatija Rahman Engagement Pictures)। इसके साथ उन्होंने अपने होने वाले शौहर रियासदीन शेख मोहम्मद के बारे में भी बताया। 29 दिसंबर 2021 को अपने जन्मदिन के मौके पर खातिजा ने रियासदीन शेख मोहम्मद से सगाई कर ली थी। उनके सगाई सेरेमनी के दौरान परिवार के सदस्य और करीबी लोग ही शामिल हुए थे। खातिजा ने बताया कि उनके शौहर बिजनेसमैन और ऑडियो इंजीनियर हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

कोरोना पॉजिटिव हुए जॉन अब्राहम समेत यह सितारे

बॉलीवुड जगत में धीरे-धीरे कोरोनावायरस का साया बढ़ता जा रहा है। हाल ही में खबर आई है कि जॉन अब्राहम (John Abraham) और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड-19 पाॅजिटिव हैं। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने खुद अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दी है। जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया समेत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) और उनकी बीवी उमा चोपड़ा (Uma Chopra) भी कोरोना से संक्रमित हैं। जिस वजह से उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Also Read: प्रेम चोपड़ा और उमा चोपड़ा हैं लीलावती अस्पताल में एडमिट, बॉलीवुड कपल को हुआ कोरोना

इंटरवल सीन के लिए एसएस राजामौली ने खर्च किए इतने लाख रुपए 

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) अपनी फिल्म आरआरआर (RRR) को लेकर पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में, एसएस राजामौली ने यह साझा किया है कि इस फिल्म का इंटरवल सीन शूट करते दौरान उन्हें तकरीबन 75 लाख रुपए का खर्च करना पड़ा था। इस फिल्म के इंटरवल सीन की शूटिंग तकरीबन 65 दिनों तक चली थी। 

मलाइका अरोड़ा और अपने बीच एज डिफरेंस पर ट्रोल होने पर बोले अर्जुन कपूर 

बॉलीवुड के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Arjun Kapoor And Malaika Arora) हर दिन कपल गोल्स देते रहते हैं। लेकिन कई बार इन दोनों को अपने बीच एज डिफरेंस को लेकर ट्रोल होना पड़ता है। एक तरफ मलाइका जहां 48 साल की हैं वहीं अर्जुन 36 साल की हैं। अर्जुन कपूर ने बताया कि वह और मलाइका अरोड़ा ट्रोल होने पर ध्यान नहीं देते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रोलिंग को ज्यादा अहम नहीं मानना चाहिए क्योंकि यह सब झूठ होता है। उन्होंने आगे बताया कि जो लोग उन्हें ट्रोल करते हैं वह सेल्फी लेने के लिए अंदर से तड़पते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर