Top Bollywood News: नहीं रहीं सिंगर शान की मां सोनाली मुखर्जी तो रिलीज हुआ फिल्म गहराइयां का ट्रेलर 

Top Bollywood News Today, 20 January 2022: बॉलीवुड इंडस्ट्री से आज कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बॉलीवुड सिंगर शान से लेकर दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे, सिद्धांत चतुर्वेदी, लता मंगेशकर और रेमो डिसूजा समेत कई सितारे सुर्खियों में रहे। 

Top bollywood news today in hindi see here 20 january 2022, top and trending bollywood news 20 january 2022 
बॉलीवुड जगत की खबरें  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड सिंगर शान की मां का हुआ निधन।
  • रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां का ट्रेलर। 
  • यहां जानें अब कैसी है लता मंगेशकर की तबीयत।

Top Bollywood Entertainment News Today, 20 January 2022: बड़े पर्दे से आज कई खबरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए आज का दिन अच्छा नहीं गुजरा। ऐसा इसलिए क्योंकि आज कई बॉलीवुड सितारों ने अपने करीबियों को खोया है। आज बॉलीवुड के जाने-माने प्लेबैक सिंगर शान की मां का निधन हो गया। वहीं, रेमो डिसूजा के बहनोई और कन्नड़ फिल्म निर्माता प्रदीप राज ने भी दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। रोजाना की तरह आज भी बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे सुर्खियों में छाए रहे। यहां जानें बॉलीवुड जगत से सामने आईं दिनभर की बड़ी खबरें। 

बॉलीवुड सिंगर शान की मां का हुआ निधन

बॉलीवुड इंडस्ट्री को आज तगड़ा झटका लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि बॉलीवुड के जाने-माने गायक शान की मां सोनाली मुखर्जी का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने सोशल मीडिया के जरिए दी। कैलाश खेर ने परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की सद्गति की प्रार्थना भी की। 

Also Read: लाइव शो में 'पुष्पा' एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की ड्रेस दे गई धोखा, कैमरे के सामने Oops मूमेंट का हुईं शिकार

रिलीज हुआ दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां का ट्रेलर

पिछले कुछ समय से दीपिका पादुकोण, अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी अपनी फिल्म गहराइयां को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। हाल ही में इस फिल्म का रोमांचक और दिलचस्प ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसे फैंस का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। यह फिल्म एक रिलेशनशिप ड्रामा है जिसे शकुन बत्रा ने अभिनीत की है।

Also Read: मिलिए अमिताभ बच्‍चन के हमशक्‍ल शशिकांत पेडवाल से, बाहर जाते हैं तो महानायक समझ पीछे भागते हैं लोग

कैसी है स्वर कोकिला की तबीयत?

हाल ही में स्वर कोकिला लता मंगेशकर की तबीयत को लेकर एक बड़ा अपडेट मिला है। लता मंगेशकर कोरोनावायरस से पीड़ित होने के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। खबरों के अनुसार, सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर की तबीयत अब स्थिर है और उनके प्रवक्ता ने यह जानकारी दी कि अस्पताल के डॉक्टरों से अनुमति मिलने के बाद वह घर आ सकेंगी। 

Lata Mangeshkar

घर में मिली रेमो डिसूजा के बहनोई जेसन वाॅटकिंस की डेड बॉडी 

हाल ही में बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक शॉकिंग खबर सामने आई है। बॉलीवुड के जाने-माने सितारे रेमो डिसूजा के बहनोई जेसन वाॅटकिंस का निधन हो गया है और उनकी डेट बॉडी घर से बरामद की गई है। वाॅटकिंस की बहन लिजेल डिसूजा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए शोक व्यक्त किया है। यह तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा 'क्यों?? तुम मेरे साथ ऐसा कैसे कर सकते हो। मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगी।'

Kannada filmmaker Pradeep Raj passed away due to COVID-19

कन्नड़ फिल्म निर्माता प्रदीप राज का हुआ निधन

कोरोनावायरस की वजह से कन्नड़ फिल्म निर्माता प्रदीप राज का गुरुवार सुबह निधन हो गया। तकरीबन 3 बजे उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता प्रदीप राज का अंतिम संस्कार आज पांडिचेरी में हुआ। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए। प्रदीप राज ने गिरगिटले और किच्छू जैसी कई पॉपुलर फिल्में दी हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर