बॉयफ्रेंड के निधन को बीता एक महीना, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला ने शेयर की फोटो

बॉलीवुड
Updated Aug 02, 2019 | 15:28 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त के बॉयफ्रेंड का पिछले महीने निधन हो गया था। अब उनके निधन को एक महीना बीत गया है और त्रिशाला ने अपने दिवंगत बॉयफ्रेंड की फोटो शेयर कर उनके लिए अपना प्यार बयां किया है।

Trishala Dutt with her deceased boyfriend
Trishala Dutt with her deceased boyfriend 

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त इन दिनों अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं। पिछले महीने उनके बॉयफ्रेंड का निधन हो गया था जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। त्रिशाला ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड की तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि अब वो इस दुनिया में नहीं रहे। 

अब उनके बॉयफ्रेंड के निधन को एक महीना बीत गया है और त्रिशाला ने एक बार फिर उन्हें याद किया है। त्रिशाला ने अपने बॉयफ्रेंड और अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जिसमें वो ब्लैक ड्रेस पहने नजर आ रही हैं वही उनके दिवंगत बॉयफ्रेंड उनकी गोद में ब्लू डेनिम जींस और व्हाइट वेस्ट पहने दिख रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए त्रिशाला ने लिखा, 'आई लव यू, आई मिस यू।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Trishala Dutt (@trishaladutt) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Trishala Dutt (@trishaladutt) on

पिछले महीने हुआ था बॉयफ्रेंड का निधन

त्रिशाला के बॉयफ्रेंड का निधन 2 जुलाई, 2019 को हुआ था। इस दौरान उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड की और अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इसके साथ त्रिशाला ने उनके लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए लिखा था, 'मेरा दिल टूटा है। मुझे प्यार करने, रक्षा करने और ख्याल रखने के लिए थैंक यू। तुमने मुझे सबसे ज्यादा खुशियां दीं। मैं दुनिया की सबसे लकी लड़की हूं जो तुमसे मिली और उससे भी ज्यादा खुशनसीब की मैं तुम्हारी थी। तुम अनंत तक मुझमें रहोगे। आई लव यू और मैं तुम्हें मिस करूंगी। जब तक हम दोबारा नहीं मिलते। हमेशा तुम्हारी। Bella Mia  ——————- #RIP October 07, 1986 - July 02, 2019'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Trishala Dutt (@trishaladutt) on

संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं त्रिशाला

त्रिशाला संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं। संजय और ऋचा की शादी साल 1987 में हुई थी जिसके बाद साल 1988 में त्रिशाला का जन्म हुआ। शादी के करीब 9 साल बाद 10 दिसंबर 1996 को ब्रेन ट्यूमर के चलते ऋचा का निधन हो गया। अपनी मां के निधन के बाद त्रिशाला अपने नाना- नानी के साथ अमेरिका में रहीं। त्रिशाला अपने पिता की तरह एक्टिंग में नहीं आना चाहतीं बल्कि वो फैशन इंडस्ट्री में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर