Varun Dhawan Birthday: लंदन के नाइट क्लब में शराब बेचते थे वरुण धवन, घर पर निकनेम है पप्पू

वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं। वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। जानिए वरुण की लाइफ से जुड़ी खास बातें...

Varun Dhawan
Varun Dhawan 
मुख्य बातें
  • वरुण धवन आज अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं।
  • वरुण ने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
  • वरुण ने एक इवेंट में बताया था कि घर में उनका निकनेम पप्पू है।

मुंबई. वरुण धवन 24 अप्रैल को अपना 34वां बर्थडे मना रहे हैं। वरुण धवन ने साल 2012 में करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से डेब्यू किया था। आज वरुण धवन बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर में से एक हैं। 

फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन के घर जन्मे वरुण ने नॉटिंघम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। पढ़ाई के दौरान पार्टटाइम उन्होंने लंदन के नाइटक्लब में शराबी बेची और कॉलेज में पैंफलेट तक बांटे थे। 

वरुण ने एक इवेंट में बताया था कि घर में उनका निकनेम पप्पू है। वरुण धवन की मम्मी का नाम करुणा धवन हैं। वरुण के एक भाई रोहित धवन भी हैं। रोहित धवन ने फिल्म देसी बॉयज को डायरेक्ट किया है। वहीं, उनकी भाभी का नाम जानवी देसाई है।

इस साल की है शादी
वरुण धवन ने अपने बचपन की दोस्त नताशा दलाल से जनवरी 2021 में शादी की थी। बचपन की दोस्ती की शुरुआत म्‍यूजिक कॉन्‍सर्ट में हुई थी। दोनों के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ने लगी। दोनों लगातार एक दूसरे से मिलते रहे। इसके बाद उनका रिश्‍ता प्यार में बदल गया।

वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह कॉलेज टाइम के दौरान एक रिलेशनशिप में थे। ये काफी सीरियस रिलेशनशिप था। हालांकि, ये केवल चार महीने ही चला। वरुण धवन के मुताबिक उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड धोखा दे रही थी। ऐसे में उन्होंने उस लड़की से ब्रेकअप कर लिया था। 

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन आखिर बार फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे। अब वरुण  फिल्म भेड़िया में नजर आएंगे। फिल्म में वरुण धवन के अपोजिट कृति सेनन होंगी। 

भेड़िया एक हॉरर कॉमेडी है, जिसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश में चल रही है। वरुण धवन 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की बायोपिक में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर