Street Dancer 3D के लिए वरुण धवन ने कॉपी किया दानिश जेहन का लुक, कार एक्सीडेंट में हुई थी इस यूट्यूबर की मौत

Varun Dhawan in Danish Zehen inspired look: हाल ही में वरुण धवन ने स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए अपना नया लुक शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनका ये लुक दिवंगत यूट्यूबर दानिश जेहन से प्रेरित है।

Varun Dhawan in Danish Zehen inspired look
Varun Dhawan in Danish Zehen inspired look  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वरुण धवन ने स्ट्रीट डांसर 3डी के लिए करवाई ब्लॉन्ड हाईलाइट
  • वरुण का ये लुक दिवंगत यूट्यूबर दानिश जेहन से प्रेरित है
  • वरुण ने फोटोज शेयर कर इसकी जानकारी दी

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर चर्चा में हैं। जैसा की नाम से ही पता चलता है ये फिल्म डांस और डांसर्स पर आधारित है। इसमें वरुण के किरदार का नाम सहज है। वरुण ने इस किरदार के लिए डांस में तो जी-तोड़ मेहनत की ही है, साथ ही उन्होंने अपने लुक में भी बदलाव किए हैं। 

हाल ही में उन्होंने ब्लॉन्ड हाईलाइट्स में फोटो भी शेयर की थी। वरुण ने बताया कि उनका ये हेयरस्टाइल दिवंगत यूट्यूब दानिश जेहन के लुक से प्रेरित है। वरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें दानिश के साथ उनके नए लुक की फोटोज थी। 

 

 

इसके साथ वरुण ने लिखा कि स्ट्रीट डांसर में सहज के लुक के लिए हैंडसम दानिश इंस्पिरेशन थे। दानिश अब हमारे बीच नहीं है और वे एक बेहतर जगह है, लेकिन उन्हें बहुत लोग चाहते हैं। इसलिए मैंने सोचा कि मुझे ये शेयर करना चाहिए, ताकि लोगों को पता चले कि वे हमें प्रेरित भी किया है। रेमो डिसूजा सर ने इस लुक को सुझाया और आलिम हाकिम भाई ने इसे शानदार तरीके से अंजाम दिया। प्यार और सम्मान #दानिश।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@varundvn) on

 

गौरतलब है कि दानिश एक यूट्यूबर, व्लॉगर और रिएलिटी शो कंटेस्टेंट थे। वे हर महीने अलग-अलग हेयरस्टाइल अपनाते रहते थे। उन्हें बालों को कलर बदलाना भी पसंद था। उनकी 20 दिसंबर 2018 में एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। 22 साल की छोटी उम्र में ही वे दुनिया का अलविदा कह गए।

फिल्म की अगर बात करें तो स्ट्रीट डांसर 3डी में वरुण धवन के साथ एक बार फिर श्रद्धा कपूर नजर आने वाली हैं। दोनों को ऑनस्क्रीन जोड़ी को फिर से देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। ये फिल्म 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। इसकी टक्कर कंगना रनौत की फिल्म पंगा से होने वाली है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर