फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी के लिए वरुण धवन ने चार्ज की मोटी फीस, जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड
Updated Aug 07, 2019 | 01:26 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

एक्टर वरुण धवन हाल ही में अपनी नई फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में वो एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। बता दें कि इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने तगड़ी फीस चार्ज की है।

Varun Dhawan starrer Street Dancer 3D
Varun Dhawan and Remo remo d'souza  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी में वरुण धवन के अपोजिट श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी
  • इस फिल्म के लिए वरुण धवन को तगड़ी फीस मिली है
  • वरुण धवन के साथ इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर ने भी तगड़ी मेहनत की है

बॉलीवुड में बैक टू बैक हिट फिल्म देने वाले वरुण धवन हाल ही में स्ट्रीट डांसर थ्री डी की शूटिंग खत्म की है। फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही इस फिल्म का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें सभी एक्टर्स के लुक को बेहद पसंद किया गया था। हाल ही में इस फिल्म से वरुण धवन को लेकर खास खबर सामने आई है, जिसे जानने के बाद फैंस बेहद हैरान होने वाले हैं।

रेमो डिसूजा द्वारा डायरेक्ट इस फिल्म के लिए वरुण धवन ने तगड़ी फीस वसूली की है। एक वेबसाइट के मुताबिक फिल्म स्ट्रीट डांसर थ्री डी के लिए 33 करोड़ रुपए ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेकर्स वरुण धवन को साइनिंग अमाउंट के तौर पर 10-11 करोड़ रुपये पहले ही दे दिए हैं।

डांस बेस्ड इस फिल्म के लिए वरुण धवन से लेकर फिल्म की लीड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी तगड़ी मेहनत की है। इसके साथ ही दोनों एक्ट्रर्स ने सेट से कई वीडियो और फोटो भी शेयर करते रहते हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

 

स्ट्रीट डांसर थ्री डी के सेट पर वरुण धवन और श्रद्धा कपूर दोनों के बीमार और जख्मी होने की खबर सामने आ चुकी है। यही नहीं सेट पर वरुण धवन बेहोश भी हो चुके हैं। इस फिल्म में वरुण धवन और श्रद्धा कपूर के अलावा नोरा फतेही और प्रभु देवा भी  मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। बता दें कि वरुण धवन से जुड़े इस खबर के आने के बाद साफ है कि एक्टर हाईएस्ट पेड की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on

 

बात करें श्रद्धा कपूर की तो एक्ट्रेस स्ट्रीट डांसर 3 डी के अलावा दो और फिल्मों में नजर आने वाली हैं। दोनों मेगास्टारर फिल्म में वो उन्हें अलग अलग अवतार में देखा जाएगा। बाहुबली फेम प्रभास स्टारर फिल्म साहो में श्रद्धा एक्शन अवतार में दिखाई देंगी। जबकि फिल्म छिछोरे में वो सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट में नजर आएंगी। 'स्ट्रीट डांसर थ्री डी' फिल्म एबीसीडी और एबीसीडी 2 का सीक्वल है। फिल्म अगले साल 24 जनवरी को रिलीज होने वाली है।


 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर