Varun Dhawan Wedding: क्‍या अप्रैल में नताशा संग शादी करेंगे वरुण धवन, एक्टर ने खुद बताई पूरी बात

बॉलीवुड
Updated Dec 21, 2019 | 14:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इ‍न दिनों अपनी फ‍िल्‍म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर व्‍यस्‍त हैं लेकिन इस बीच उनकी शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

varun and natasha.jpg
varun and natasha.jpg 

Varun Dhawan Natasha Dalal Wedding:  बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इ‍न दिनों अपनी फ‍िल्‍म स्ट्रीट डांसर 3डी को लेकर व्‍यस्‍त हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर  रिलीज हुआ था जिसे देखकर फैंस ने उनकी खूब तारीफ की थी। अभी इस फ‍िल्‍म का पहला गाना मुकाबला भी रिलीज हो गया है जिसमें वरुण धवन ब्रेक डांस करते नजर आ रहे हैं लेकिन इस बीच उनकी शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि अप्रैल 2020 में वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के संग शादी कर सकते हैं। फैंस को काफी समय से वरुण के दूल्‍हा बनने का इंतजार था जोकि जल्‍द ही खत्‍म हो सकता है। फैंस उनकी शादी को लेकर काफी उत्‍साहित हैं। 

अक्‍सर वरुण और नताशा की शादी की खबरें मीडिया में आती रहती हैं ले‍किन अब वरुण धवन ने खुद इस पर बात की है। पिंकविला की एक रिपोर्ट में वरुण धवन ने शादी की बात को पूरी तरह से नकार दिया है। वरुण ने कहा है कि उनकी शादी की कोई तारीख अभी तय नहीं हुई है।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan & Natasha Dalal (@varundvn_natashad_loverzz) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Varun Dhawan & Natasha Dalal (@varundvn_natashad_loverzz) on

बता दें कि अभिनेता वरुण धवन काफी समय से नताशा दलाल को डेट कर रहे हैं। वरुण और नताशा दोस्‍तों की पार्ट‍ियों में साथ नजर आते हैं और साथ में छुट्ट‍ियां बिताने तक जाते हैं। दोनों के पर‍िवार ने इस र‍िश्‍ते को हरी झंडी पहले ही दे दी है लेकिन वरुण धवन सही वक्‍त का इंतजार कर रहे हैं। 

वर्कफ्रंट की बता करें तो वरुण 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में श्रद्धा कपूर संग नजर आने वाले हैं। यह 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं वह सारा अली खान संग कुली नंबर 1 में नजर आएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर