Throwback: धोती-कुर्ता में लड़की संग फ्लर्ट करते दिखे विक्की कौशल, वीडियो में एक्टर को पहचानना हुआ मुश्किल

बॉलीवुड
Updated Dec 15, 2019 | 16:31 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Throwback Video: बॉलीवुड में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिल में खास जगह बनाने वाले विक्की कौशल का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्टर को पहचनना काफी मुश्किल है।

Vicky Kaushal का वायरल वीडियो
Vicky Kaushal का वायरल वीडियो 
मुख्य बातें
  • विक्की कौशल का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है।
  • इस वीडियो में एक्टर साउथ इंडियन किरदार में नजर आ रहे हैं।
  • वीडियो में विक्की कौशल का पहचानना मुश्किल है।

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल फिल्म मसान में अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। वहीं उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। हाल ही में उनका एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर को पहचानना काफी मुश्किल है। बता दें कि इस मुकाम तक आने के लिए विक्की कौशल ने काफी मेहनत की है। 

इस वीडियो में विक्की कौशल एक साउथ इंडियन व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। जो एक लड़की को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान विक्की काफी पतले-दुबले नजर आ रहे हैं। इस थ्रोबैक वीडियो में एक्टर धोती कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उनका बोलने का अंदाज वाकई मजेदार है। विक्की कौशल को इस रूप में देखकर फैंस काफी हैरान हैं।

हालांकि एक्टर पहले से काफी हैंडसम हो गए हैं। बता दें कि ये वीडियो उनके एक्टिंग स्कूल के दिनों का है। एक्टर किशोर नमित एक्टिंग स्कूल से एक्टिंग के गुर सीखे हैं। पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को इम्प्रेस करने वाले विक्की यहां भी आत्मविश्वास से भरे नजर आ रहे हैं।

 

  
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rarephotoclub (@rarephotoclub) on

बता दें कि विक्की कौशल के इस वीडियो को लोग काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस के बीच ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। आने वाले दिनों में एक्टर एक नहीं बल्कि चार फिल्मों में नजर आने  वाले हैं। करण जौहर की फिल्म तख्त के अलावा एक्टर 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप', 'सरदार उधम सिंह' और सैम जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
  A post shared by Vicky Kaushal (@vickykaushal09) on

 

वहीं एक्टर की फिल्म भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप अगले साल 21 फरवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो विक्की कौशल के अपोजिट भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर