विराट कोहली ने किया खुलासा, इस कारण कभी नहीं किया अनुष्का शर्मा को प्रपोज

Virat Kohli Anushka Sharma: विराट कोहली इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। विराट फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने कभी अनुष्का को प्रपोज क्यों नहीं किया।

Virat Kohli And Anushka Sharma
Virat Kohli And Anushka Sharma 
मुख्य बातें
  • विराट कोहली फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ लाइव थे।
  • विराट ने अपने रिलेशनशिप और अनुष्का से लव स्टोरी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। 
  • विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने कभी भी अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं किया था।

मुंबई. विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत के सबसे पसंदीदा कपल है। लॉकडाउन में दोनों एक साथ काफी वक्त बिता रहे हैं। इस दौरान ये कपल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है। अब विराट ने लाइव आकर बताया कि उन्होंने अनुष्का को कभी प्रपोज क्यों नहीं किया। 

विराट कोहली फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ लाइव थे। इस लाइव वीडियो में विराट कोहली ने सुनील के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने अपने रिलेशनशिप और अनुष्का से लव स्टोरी से जुड़े कई खुलासे किए हैं। 
 
विराट कोहली ने बताया कि उन्होंने कभी भी अनुष्का शर्मा को प्रपोज नहीं किया था। विराट कहते हैं कि हमारे रिलेशनशिप में सभी चीज अपने आप होने लगी थी। हमें हमेशा से पता था कि हम शादी करने वाले हैं। 

इस कारण नहीं किया प्रपोज
सुनील छेत्री ने विराट कोहली से पूछा कि उन्होंने क्यों कभी अनुष्का को प्रपोज नहीं किया? विराट कोहली ने कहा- 'मेरा ये मानना है कि अगर जब आप लाइफ खुल के जीते हो और प्यार करते हो तो कोई स्पेशल दिन नहीं होता है।' 

विराट कोहली ने कहा- 'न तो वैलेंटाइन्स डे और न ही कुछ और होता है। हर दिन वैलेंटाइन्स डे होता है। अनुष्का ने जो कहा वह बिल्कुल सही था। इस बात पर हमें कभी शक नहीं था कि हम शादी करने वाले हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
You my love bring light into this world. And you light up my world everyday. I love you A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on

विराट कोहली ने देखी पाताल लोक
विराट कोहली ने इसी लाइव में बताया कि हमारी पूरी शादी अनुष्का शर्मा ने प्लान की थी। वह उस वक्त टेस्ट मैच खेलने में व्यस्त थी। इसके अलावा विराट ने बताया कि उन्होंने फर्जी नाम और ईमेल आईडी से शादी के लिए रिजर्वेशन किए थे।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन में बनी वेब सीरीज पाताल लोक रिलीज हो गई है। विराट ने सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ भी की है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर