War Facts: फिल्म के नाम से लेकर टाइगर श्रॉफ की एंट्री तक, जानें ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर से जुड़े ये फैक्ट्स

बॉलीवुड
Updated Oct 02, 2019 | 10:52 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज यानि 2 अक्टूबर को ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर रिलीज हुई है। आप भी इसे देखने का सोच रहे होंगे, लेकिन इससे पहले फिल्म से जुड़े कुछ फैक्ट्स पर नजर डाल लें।

War Unknown facts
War Unknown facts  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • वॉर का टाइटल पहले कुछ और रखा गया था
  • फिल्म में ऋतिक रोशन की वजह से हुई थी टाइगर श्रॉफ की एंट्री
  • धूम 2 के 13 साल बाद यश राज फिल्म्स के साथ काम कर रहे हैं ऋतिक

बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन ड्रामा वॉर आज रिलीज हुई है। इस फिल्म के लिए दावा किया जा रहा है कि इसका एक्शन जबरदस्त होगा। फिल्म में पहली बार टाइगर अपने आइडल ऋतिक के साथ दिखेंगे। मूवी में भी ऋतिक उनके गुरु बने हैं, हालांकि इसमें गुरु-चेले के बीच ही जंग दिखाई जाएगी। फिल्म में हॉट एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आएंगी। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले वॉर के कुछ फैक्ट्स पर नजर डाल लें।

वॉर से पहले फिल्म को दिया गया था ये नाम
ये एक एक्शन फिल्म है, ऐसे में वॉर टाइटल इस पर बिल्कुल फिट बैठता है। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि ऋतिक और टाइगर की इस फिल्म का नाम पहले वॉर की बजाए फाइटर था। हालांकि बाद में इसे बदल दिया गया।

 

 

ऋतिक रोशन ने टाइगर श्रॉफ को लेकर रखी थी शर्त
ऋतिक के पास जब वॉर की स्क्रिप्ट लाई गई तो उन्होंने इसके मेकर्स सिद्धार्थ आनंद और आदित्य रॉय कपूर के सामने ये शर्त रखी थी कि मैं तभी ये फिल्म करूंगा, अगर टाइगर श्रॉफ फिल्म में होंगे। इसी के बाद टाइगर का साइन किया गया था। ये दोनों के ही फैंस के लिए एक स्पेशल ट्रीट है। साथ ही ऋतिक और टाइगर को एक-दूसरे के साथ काम करने में भी काफी मजा आया।

ऋतिक ने 13 साल बाद वाईआरएफ के साथ किया काम
ऋतिक आखिरी बार साल 2006 में यश राज फिल्म्स की मूवी धूम 2 में नजर आए थे। अब 13 साल बाद वे वाईआरएफ के साथ काम कर रहे हैं। वहीं टाइगर पहली बार इस फेमस प्रोडक्शन हाउस से जुड़े हैं।

 

 

इंटरनेशनल  एक्शन कोरियोग्राफर
वॉर में एक्शन सीन्स की भरमार है। इसके लिए हॉलीवुड और कोरिया के दो इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर्स को साइन किया गया। हॉलीवुड से Andy R Armstrong और साउथ कोरिया के मार्शल आर्ट्स एक्शन कोरियोग्राफर Mr Oh इस फिल्म के लिए एक साथ आए हैं।

3 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटीं वाणी कपूर
वाणी कपूर आखिरी बार साल 2016 के बाद यश राज फिल्म्स की ही मूवी बेफिक्रे में नजर आईं थीं। अब वे 3 साल बाद फिल्मी पर्दे पर वॉर के साथ लौट रही हैं। वॉर में बिकिनी पहने वाणी कपूर बेहद हॉट लग रही हैं। साथ ही वे इसमें ऋतिक के साथ रोमांस करते हुए भी नजर आएंगी।

 

 

बैंग बैंग के बाद सिद्धार्थ आनंद फिर कर रहे हैं ऋतिक के साथ काम
सिद्धार्थ आनंद ने  साल 2014 में फिल्म बैंग बैंग में ऋतिक के साथ काम किया था। ये सुपरहिट फिल्म थी और इसमें भी वे एक्शन करते हुए नजर आए थे। अब 5 साल बाद दोनों फिर से एक्शन मूवी के लिए एक साथ आए हैं।

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर वॉर के क्विक रिव्यूज अच्छे आए हैं। एक्शन लवर्स को ये फिल्म काफी पसंद आएगी। वहीं ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को देखना भी अच्छा एक्सपीरियंस होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर