Diwali पर क्या करने वाले हैं Deepika Padukone और Ranveer Singh? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Deepika Ranveer Diwali Plan: पति रणवीर सिंह के साथ अपने दिवाली प्लान के बारे में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में खुलासा किया है और बताया है कि वो त्योहार के दिन क्या करने वाली हैं।

Ranveer Singh and Deepika Padukone Diwali Plan
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का दिवाली प्लान  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • इस बार साधारण तरीके से दिवाली मनाएंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
  • एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बात करते हुए किया खुलासा
  • महामारी ने फीका कर दिया है 2020 में त्योहार का सेलिब्रेशन

मुंबई: दिवाली हमेशा मशहूर हस्तियों और खास तौर पर फिल्मी सितारों के लिए भी एक खास अवसर होता है, जहां वह अपने दोस्तों के घरों में पार्टी और गेट टुकेदर करके एक दूसरे के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। चाहे बच्चन बैश हो या अनिल कपूर के घर पर रात की पार्टी, फैंस को इस बारे में कई तस्वीरें देखने और खबरें जानने को मिलती हैं जिनसे पता चलता है कि बॉलीवुड सेलेब्स पारंपरिक उत्सवों और शुभ त्योहार को कैसे मना रहे हैं।

हालांकि, इस साल दिवाली 2020 कुछ अलग होने वाली है, जिसमें बड़ी पार्टियों के आयोजन देखने को नहीं मिलेंगे और कई हस्तियां कोरोनो वायरस महामारी के कारण सेलिब्रेशन को बहुत सीमित रखेंगे। इस साल दीवाली के मौके पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का भी बेहद सिंपल प्लान है।

परिवार के साथ बिताएंगे समय: हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में महामारी के बीच में दीपावली मनाने को लेकर पूछे जाने पर, दीपिका ने खुलासा किया कि वह परिवार के साथ रहने वाली हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'ईमानदारी से, हम संवेदनशीलता की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चीजों को सीमित रखने जा रहे हैं। हम आसपास के माहौल और लोगों का ध्यान रखते हुए ऐसा कर रहे हैं।'

दीपिका ने आगे कहा, 'यह कई वजहों से कठिन साल रहा है। तो हम घर पर रहकर साधारण पूजा और परिवार के साथ समय बिताने के बारे में सोच रहे हैं। सामान्य तौर पर हम इतना तो करते ही हैं।'

दिवाली पर ये हैं दीपिका की शुभकामनाएं: इस साल दिवाली पर शुभकामना देते हुए दीपिका ने एचटी से बात करते हुए कहा कि वह हर किसी के लिए अच्छे स्वास्थ्य और मन की शांति की उम्मीद करती हैं। ज्यादातर मौकों पर 34 वर्षीय अभिनेत्री की परिचित लोगों के लिए यही प्रार्थना होती है। जब वह जन्मदिन पर भी लोगों से मिलती हैं तो भी यही कहती हैं और इस समय यही बात सबसे ज्यादा जरूरी भी है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर