पेड़ पर बैठे बंदर को देख प्रियंका चोपड़ा ने की थी ये हरकत, बंदर ने एक्ट्रेस को मारा था थप्पड़

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने खुद यह खुलासा किया था कि एक बार एक बंदर उन्हें थप्पड़ मार चुका है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उस समय वो स्कूल में पढ़ती थीं।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra 
मुख्य बातें
  • प्रियंका चोपड़ा को बंदर ने मारा था थप्पड़।
  • एक्ट्रेस ने पेड़ पर बैठे बंदर को देखकर की थी ऐसी हरकत।
  • जानें क्या है ये पूरा मामली, जिसके बारे में खुद एक्ट्रेस ने किया था खुलासा।

लगभग हर इंसान की जिंदगी में उसके साथ कुछ ऐसा होता है जो फनी होता है और फिर बात चाहे किसी आम इंसान की हो या सेलिब्रिटी की। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के साथ भी ऐसा हो चुका है, हालांकि उस समय वो काफी छोटी थीं और स्कूल में पढ़ती थीं।

बंदरिया ने प्रियंका को मारा थप्पड़

प्रियंका कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में पहुंची थीं और यहां उन्होंने बताया था कि एक बार उन्हें और किसी ने नहीं बल्कि एक बंदर ने थप्पड़ मारा था। प्रियंका ने बताया था, 'मैं तीसरी क्लास में थी लखनऊ में। और हमारे स्कूल के पास एक पेड़ था जहां बहुत सारे बंदर आया करते थे। तो एक दिन एक बंदरिया ऊपर खड़ी होकर खुद को साफ कर रही थी तो मुझे बहुत फनी लगा। तो मैं उसे देखकर जोर- जोर से हंस रही थी। वो नीचे आई, उसने मुझे देखा, थप्पड़ मारा और ऊपर चली गई।' 

पीसी ने किताब में किए हैं कई खुलासे

मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की किताब अनफिनिश्ड लॉन्च हुई है जिसमें उन्होंने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए हैं। इसमें पीसी ने यह खुलासा भी किया कि तरह उनकी मौसी की वजह से उनके बचपन का प्यार अधूरा रह गया था। साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया कि एक बार वो अपनी मां मधु चोपड़ा और पति निक जोनस की जासूसी भी करवा चुकी हैं। एक्ट्रेस ने किताब में बताया कि शादी से पहले निक उनकी मां के साथ अकेले लंच पर गए थे और एक्ट्रेस को इस बात कि चिंता थी कि दोनों उनके (प्रियंका के) बारे में क्या बात करेंगे और यही जानने के लिए उन्होंने अपनी सिक्योरिटी टीम के एक शख्स को भेजकर दोनों की जासूसी करवाई थी। 

2018 में की थी शादी

प्रियंका की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2018 में उन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी कर ली थी। दोनों ने मई, 2018 में एक- दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसके बाद अगस्त, 2018 में मुंबई में दोनों का रोका हुआ और दिसंबर में दोनों ने राजस्थान के जोधपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति- रिवाज से शादी कर ली थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर