इस एक्टर ने सेट पर जबरन किया था रेखा को किस, लगातार 5 मिनट तक शूट हुआ था सीन

एक्ट्रेस रेखा (Rekha) ने यह खुलासा किया था कि फिल्म अंजाना सफर के सेट पर एक्टर विश्वजीत (Biswajeet) ने उन्हें जबरन किस किया था। इस दौरान वहां मौजूद लोग सीटियां बजा रहे थे।

Biswajeet Kissed Rekha Forcefully
Biswajeet Kissed Rekha Forcefully 
मुख्य बातें
  • 15 साल की उम्र में रेखा ने दिया था अपना पहला किसिंग सीन
  • एक्टर विश्वजीत ने फिल्म के सेट पर जबरन किया था रेखा को किस
  • किसिंग सीन के दौरान सीटियां बजा रहे थे सेट पर मौजूद लोग

बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा फिल्म इंडस्ट्री की सबसे कामयाब और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपने एक्टिंग करियर में बहुत सी दमदार फिल्मों में काम किया। रेखा ने 13 साल की उम्र में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और 50 साल के करियर में उन्होंने करीब 190 फिल्मों में काम किया। 

रेखा ने अपने करियर का पहला किसिंग सीन दिया था 15 साल की उम्र में। रेखा का यह किसिंग सीन साल 1969 में रिलीज हुई फिल्म अंजाना सफर के लिए शूट किया गया था और रेखा को इस सीन के बारे में जानकारी भी नहीं थी। इस किसिंग सीन की जानकारी रेखा ने अपनी बायग्राफी रेखा: द अनटोल्ड स्टोरी में दी, जिसे यास्सीर उस्मान ने लिखा था। इस किताब में बताया गया कि फिल्म अनजाना सफर की शूटिंग चल रह थी, जिसमें विश्वजीत चटर्जी उनके को-स्टार थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Галинка (@galina_mokrova) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Галинка (@galina_mokrova) on

एक दिन रेखा फिल्म के एक गाने की शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं और जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन बोला, विश्वजीत ने उन्हें जबरन किस करना शुरू कर दिया, जिससे रेखा हैरान रह गईं। उन्हें इस किसिंग सीन के बारे में जानकारी नहीं दी गई थी। विश्वजीत रेखा को किस करते रहे, ना ही डायरेक्टर ने कट बोला ना ही विश्वजीत रुके। वो 5 मिनट कर रेखा को किस करते रहे। वहां मौजूट यूनिट मेंबर सीटी बजाकर उन्हें चीयर करते रहे। इस दौरान रेखा ने अपनी आंखें बंद की हुईं थीं और वो रो रहीं थीं।

अपने साथ हुए इस वाक्ये ने रेखा को हिला कर रख दिया था और वो बेहद डर गईं थीं। वो इसके खिलाफ बोलना चाहती थीं लेकिन 15 साल की बच्ची आखिर क्या करती? रेखा के साथ हुए वाक्य के बारे में बात करते हुए विश्वजीत वे कहा था कि यह सीन रेखा की सहमति के बिना हुआ था। हालांकि अपने बचाव में उन्होंने कहा कि ऐसा करने के लिए डायरेक्टर ने उन्हें कहा था। उन्होंने यह भी बताया कि इससे रेखा बहुत आहत हुईं थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर