जब बॉलीवुड एक्टर सुशांत को भौतिक विज्ञानी समझ बैठी थी कैम्ब्रिज छात्रा, एक्टर को बताया जीनियस

Cambridge scholar thought Sushant Singh as physicist: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी की एक छात्रा ने जब सुशांत सिंह से बात की तो उन्हें लगा कि वह एक भौतिक विज्ञानी हैं। लड़की ने एक्टर को जीनियस बताया था।

Sushant Singh Rajput
सुशांत सिंह राजपूत 
मुख्य बातें
  • लंदन में एयरपोर्ट पर सुशांत से हुई थी कैम्ब्रिज स्कॉलर की मुलाकात
  • सुशांत के भौतिकी के ज्ञान को देखकर हैरान रह गई थी छात्रा
  • मुलाकात को याद करते हुए बोली- 'मुझे लगा वो पीएचडी कर रहे कोई भौतिक विज्ञानी हैं'

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने नए बांद्रा स्थित निवास पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। अभिनेता के दुखद निधन ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया। लोगों का ध्यान एक बार फिर मानसिक बीमारियों की ओर गया है, इस पर नए सिरे से ध्यान देने को लेकर बहस हो रही है क्योंकि यह सबसे शानदार प्रतिभा वाले लोगों सहित किसी को भी प्रभावित कर सकती है। सुशांत सिंह राजपूत एक जबरदस्त अभिनेता थे लेकिन भौतिकी के लिए उनका प्यार भी उतना ही प्रसिद्ध था। खगोल विज्ञान, क्वांटम फिजिक्स और खगोल भौतिकी में उनकी बहुत ज्यादा रुचि थी।

लंदन एयरपोर्ट पर मुलाकात:
इसे लेकर एक कैम्ब्रिज की स्कॉलर नम्रता दत्ता ने एक किस्सा बयां किया है जब वह लंदन हवाई अड्डे पर सुशांत से एक बार मिली थीं। ऐसा लगता है कि वह नहीं जानती थी कि सुशांत एक अभिनेता हैं। दोनों बीच पांच घंटे तक बातचीत हुई और नम्रता सुशांत के भौतिकी की जानकारी और ज्ञान से हैरान थीं।

उन्होंने ट्वीट्स की एक सीरीज में सुशांत सिंह राजपूत को एक जीनियस बताया। साथ ही नम्रता को लगा था कि सुशांत पीएचडी कर रहे कोई भौतिक विज्ञानी विशेषज्ञ हैं। यहां देखें उनके ट्वीट:

मुख्यधारा के मीडिया में सुशांत सिंह राजपूत की छवि एक तेजी से उभरते अभिनेता की है लेकिन नम्रता ने एक और पहलू सामने रखा है। सुशांत अंतर्मुखी स्वभाव वाले लोगों में से एक कहे जाते हैं। हालांकि, सुशांत की मौत को लेकर बहुत कुछ लिखा जा रहा है। इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने के लिए फैंस ने करण जौहर और आलिया भट्ट की खिंचाई की है और सुशांत जैसे अभिनेताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया है।

ऐसी भी रिपोर्ट्स आईं कि कई बड़े फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने सुशांत का बहिष्कार कर दिया था जिसके बाद अभिनेता को काम नहीं मिल रहा था। सुशांत को जानने वाले कई लोग उनसे जुड़ी कहानियों को साझा कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर