सुशांत के हेलीकॉप्टर शॉट से बेहद प्रभावित थे धोनी, कहा था- रणजी खेल जाओगे तुम

When Sushant Singh Rajput surprised MS Dhoni: पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के हेलीकॉप्टर शॉट से बेहद प्रभावित थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत रणजी खेल जाएंगे।

sushant singh rajput Ms Dhoni
सुशांत सिंह राजपूत और महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • महेंद्र सिंह धोनी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है
  • धोनी के संन्यास के बाद सुशांत का जिक्र भी हो रहा है
  • सुशांत ने धोनी की बायोपिक में लीड रोल निभाया था

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी  फैंस को दी। धोनी ने लिखा है, 'आप लोगों के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर माना जाए।' धोनी के संन्यास का ऐलान करने के बाद दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र भी शोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है। दरअसल, सुशांत ने धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एमएस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में उनके किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत किया था। यही वजह है कि दोनों के फैंस सुशांत को याद कर रहे हैं।

Dhoni Sushant Arun pandey

(सुशांत, धोनी औ अरुण पांडे)

मालूम हो कि एमएस धोनी की बायोपिक के लिए सुशांत सिंह राजपूत ने करीब डेढ़ साल तक कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने धोनी के हाव-भाव से लेकर उनके चलने और खेलने के अंदाज को सीखा था। धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का हर कोई मुरीद है। लेकिन धोनी ने जब यही शॉट सुशांत को खेलते देखा था तो वह हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा था कि सुशांत रणजी खेल जाएगा। कुछ वक्त पहले धोनी के करीबी दोस्त अरुण पांडे ने सुशांत को याद करते हुए बायोपिक बनने के दौरान की कई बातें साझा की थीं। 

अरुण पांडे ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे अभी भी याद है जब सुशांत ने अपने फोन पर माही को तैयारी के दौरान हैलीकॉप्टर शॉट लगाते हुए दिखाया तो धोनी ने जो प्रतिक्रिया दी थी उसे सुनकर उनके चेहरे पर बच्चे जैसी मुस्कान आ गई थी। धोनी ने क्लिप देखकर कहा, अरे तू तो बिलकुल फोटोकॉपी कर दिया। रणजी ट्रॉफी खेल जाओगे तुम।' उन्होंने बताया था कि मैंने, धोनी और सुशांत ने एमएस धोनी की फिल्म के प्रमोशन के लिए एक साथ बहुत सफर किया। फिल्म के कॉन्सेप्ट से लेकर रिलीज होने तक मैं और सुशांत डेढ़ साल तक एक साथ थे। 

Sushant Singh Rajput Ms Dhoni

पांडे ने आगे बताया था, 'एक बार जब सुशांत को साइन कर लिया गया, उसके बाद हर दूसरे दिन एक दूसरे के साथ होते थे। उनके पास बहुत से सवाल थे वो धोनी के बारे में सबकुछ जानना चाहते थे जैसे कि वो जब खुश होते हैं तो कैसी प्रतिक्रिया देते हैं? जब परेशानी होती है तब उनका व्यवहार कैसा होता है? जब दुखी होते हैं तब कैसे रिएक्टर करते हैं, उनकी पसंद और नापसंद क्या हैं?'

पांडे ने कहा था, 'सुशांत की धोनी से लंबी बातचीत होती थी और वो उनसे लगातार सवाल पूछते रहते थे। अगर वो किसी सवाल के जवाब से संतुष्ट नहीं होते थे तो वो उसी सवाल को किसी दूसरे रूप में धोनी के सामने रख देते थे। एक बार की बात है जब धोनी ने अपनी आंख घुमाते हुए कहा 'अरे भाई कितने सवाल पूछता है तू!' ऐसे में सुशांत ने जवाब दिया, भाई साहब हर कोई आपको मुझमें ढूंढेगा, मुझे सबकुछ वैसे ही करना होगा जैसा आप करते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर