कमाल राशिद खान ने जेल से बाहर आते ही ट्विटर पर की वापसी, बोले- 'मैं बदला लेने वापस आ गया हूं'

Kamaal R Khan Active on Twitter with new Agenda: खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान बॉलीवुड की कई फिल्मों की पोल खोल चुके हैं। हाल में वो मुंबई आए और उनकी गिरफ्तारी हो गई थी। 

Kamaal R Khan Aka KRK out of the jail and Now Active on Twitter with new Agenda
कमाल आर खान। 
मुख्य बातें
  • केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया था।
  • तभी से उनके सपोर्टर्स ट्विटर पर इंसाफ की मांग कर रहे थे।
  • अब केआरके जेल से बाहर आ गए हैं।

Kamaal R Khan Active on Twitter Again: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके एक बार फिर से चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने केआरके को एक पुराने ट्वीट के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से उनके सपोर्टर्स ट्विटर पर इंसाफ की मांग कर रहे थे। इस मामले के अलावा केआरके पर एक और केस दर्ज हुआ था, लेकिन उस मामले में एक्टर को बेल मिल गई थी। अब कुछ वक्त के इंतजार के बाद केआरके जेल से बाहर आ गए हैं। केआरके ने आते ही एक ट्वीट किया हैं, जिसको लेकर बी-टाउन में खूब चर्चा हो रही हैं। 

इसी बीच केआरके के बेटे ने भी अपने पिता को इंसाफ दिलाने के लिए ट्वीट किए थे, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स का नाम लिखकर मदद मांगी थी। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान बॉलीवुड की कई फिल्मों की पोल खोल चुके हैं। उन्होंने अभी हाल में ही रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर ट्विटर पर काफी कुछ लिखा था। इसी बीच वो मुंबई आए और उनकी गिरफ्तारी हो गई थी। 

पढ़ें- Brahmastra Part 2 Release Date

केआरके ने अब हाल ही में एक ट्वीट किया हैं, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मैं बदला लेने के लिए बाहर आ गया हूं।' इस ट्वीट के सामने आने के बाद कुछ लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं तो कई इसपर मीम्स बना रहे हैं। 

आपको बताते चलें केआरके को दो अलग-अलग विवादित ट्वीट्स के लिए गिरफ्तार किया गया था। इन ट्वीट्स में उन्होंने अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा छेड़छाड़ के मामले में भी वर्सोवा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज था। वहीं कई लोगों का ये भी मानना है कि केआरके को रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को हिट करवाने के लिए भी गिरफ्तार करवाया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर