Salman Khan Image: सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं। सलमान खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान खान आज अपनी टोन्ड बॉडी और फिटनेस से युवाओं को टक्कर देते हैं।
Salman Khan Image: सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं। सलमान खान का जन्म मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था। सलमान खान आज अपनी टोन्ड बॉडी और फिटनेस से युवाओं को टक्कर देते हैं।
Salman Khan Image with His mother: सलमान खान की दाई रुकमणी भाटी ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में बताया कि जन्म के वक्त उनका वजन केवल चार किलोग्राम था। सलमान खान की मम्मी सलमा खां को 26 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती किया गया था।
सलमान खान के जन्म के वक्त सलीम खान ने रुकमणी भाटी को 100 रुपए बख्शीश दी थी। सलीम खान ने जन्म से पहले उनकी मां सुशिला चरक उर्फ सलमा खां को मुंबई से इंदौर लाए थे।
रुकमणि भाटी के अलावा सलमान खान बचपन में अख्तर मियां के हाथों से बना खाना खाया करते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान को उनके हाथों के आलू के पराठे बेहद पसंद थे। फिलहाल वह गुड़ बेचकर अपना गुजारा कर रहे हैं।
अख्तर मियां सलमान खान के साथ मुंबई में भी थे। सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म मैंने प्यार की रिलीज तक वह सलमान खान के साथ थे। हालांकि, इसके बाद वह बीमार हो गए। बीमारी के बाद वह मुंबई से भोपाल वापस आ गए थे।
सलमान खान ने एक वेबसाइट से बात करते हुए अपने बर्थडे प्लान का जिक्र किया। एक वेबसाइट से बात करते हुए सलमान ने अपने बर्थडे प्लान का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि मेरे बर्थडे का कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रेग्नेंट हैं, तो मैं उनके साथ वक्त बिताऊंगा।
Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।