[VIDEO] पैसों के लिए अक्षय कुमार ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

बॉलीवुड
Updated Jul 19, 2019 | 23:43 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार 100 पाउंड के लिए एक चैलेंज को पूरा करते नजर आ रहे हैं।  

Akshay Kumar
Akshay Kumar  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जितना अपनी एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, उतना ही लोग उन्हें उनके स्टंट और एक्शन के लिए जानते हैं। हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने शेयर किया है। वीडियो में अक्षय एक पोल (खंभे) से लटके हुए एक चैलेंज को पूरा करते नजर आ रहे हैं। चैलेंज को पूरा करने पर खिलाड़ी कुमार को 100 पाउंड का इनाम भी मिलता है। बता दें कि बिजनेस मैगजीन 'फोर्ब्स' ने दुनियाभर में एक साल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की सूची जारी की थी। जिसमें भारत से इस बार केवल अक्षय कुमार ही अपनी जगह बना पाए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर