Bhojpuri Chhath Geet: छठ पर छाया Aamrapali Dubey का नया गाना- 'अरघ के बेर ना करी अबेर', देखें वीडियो

बॉलीवुड
Updated Nov 21, 2020 | 07:45 IST

बिहार और पूर्वी यूपी के सबसे बड़े त्योहार छठ पर भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) ने छठ के मौके पर नया गाना रिलीज किया है।

Amrapali Dubey bhojpuri chhath Geet Aragh Ke Ber Na Kari Aber: बिहार और पूर्वी यूपी के सबसे बड़े त्योहार छठ पर भोजपुरी फिल्मों की क्वीन आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) ने छठ के मौके पर नया गाना रिलीज किया है। आम्रपाली दुबे के इस गाने के बोल हैं- 'अरघ के बेर ना करी अबेर'। आम्रपाली के इस गाने को प्रेमलाल यादव ने लिखा है। वहीं, इसका म्यूजिक ओम झा ने दिया है। भोजपुरी एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गाने को शेयर किया है। आम्रपाली दुबे का भोजपुरी छठ गीत 'चले के बाटे छठी घाटे ए पिया' रिलीज हुआ था। इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके थे। इसके अलावा भोजपुरी क्वीन के गाने 'छठी मईया सबही के मन निर्मल करिह' को भी एक मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर