श्रीदेवी की मौत के गम से उबर नहीं पाए बोनी कपूर, मुश्किल वक्त में इन चार लोगों ने की मदद

बोनी कपूर की वाइफ श्रीदेवी की मौत को तीन साल पूरे हो गए हैं। बोनी कपूर ने अब बताया कि किस तरह से वह अपने परिवार को संभाल रहे हैं।

Boney Kapoor, Sridevi
Boney Kapoor, Sridevi 

मुंबई. श्रीदेवी की मृत्यु को फरवरी में तीन साल हो जाएंगे। इस मौके पर बोनी कपूर ने अब बताया कि किस तरह से वह अपने परिवार को संभाल रहे हैं। इसके अलावा बोनी ने बेटी खुशी कपूर के डेब्यू पर भी चुप्पी तोड़ी है। 

बोनी कपूर ने कहा, 'श्रीदेवी की मौत और उसके बाद परिवार को संभालना बेहद मुश्किल था। इस मुश्किल घड़ी में चारों बच्चे- अर्जुन, अंशुला, जान्हवी और खुशी उनके साथ डटकर खड़े थे।'

बोनी कपूर के मुताबिक 'श्रीदेवी की मौत ने परिवार में ऐसा खालीपन भर दिया है, जिसे कभी भी भरा नहीं जा सकता है। हालांकि, जिंदगी में आगे बढ़ना होता है। अब उनके बच्चे उनकी ताकत हैं।'
 
RRR पर कही ये बात 
बोनी कपूर ने अपकमिंग फिल्म मैदान और एस.एस.राजामौली की फिल्म आरआरआर पर भी चुप्पी तोड़ी है। बोनी कपूर ने कहा कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

बकौल बोनी, 'जब उन्होंने राजामौली से इसके बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि प्रोड्यूसर पहले ही रिलीज डेट फाइनल कर चुके हैं। मैंने एक ही एक्टर की दो फिल्में साथ रिलीज होते हुए नहीं देखी है।'

बेटी खुशी कपूर के डेब्यू पर बोनी ने कहा कि वह फिलहाल एक्टिंग स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इसके बाद वह करियर के बारे में सोचेंगी। बोनी के मुताबिक वह खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म प्रोड्यूस नहीं करेंगे। 

  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर