Deepika Padukone and Ranveer Singh: रणवीर सिंह के साथ फिल्म करने से दीपिका पादुकोण ने किया मना? ये है वजह

बॉलीवुड
Updated Nov 30, 2019 | 18:33 IST

Deepika Padukone refuses to work with Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह के साथ फिल्म करने से मना कर दिया है। ये दोनों जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में दिखाई देंगे।

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके हसबैंड रणवीर सिंह की जोड़ी जितनी ऑफ स्क्रीन अच्छी है, उतनी ही ऑन स्क्रीन भी कमाल की लगती है। लेकिन लगता कि अब इस जोड़ी को किसी की नजर लग गई है। हाल ही में दीपिका ने रणवीर के साथ फिल्म करने से मना कर दिया है। दरअसल ये दोनों जल्द ही कबीर खान की फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। जिसके बाद दोनों को साथ में 3 फिल्में ऑफर हुई थीं, जिन्हें दीपिका ने रिजेक्ट कर दिया है। गौरतलब है कि दीपिका रणवीर के साथ फिल्में करके, दोंनों की हिट जोड़ी को बार बार नहीं दिखाना चाहती हैं। जिसके चलते उन्होंने रणवीर के साथ फिलहाल कोई फिल्म ना करने का फैसला किया है। बता दें रणवीर-दीपिका ने आखिरी बार फिल्म पद्मावत में एक साथ काम किया था।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर