नए जेनरेशन के काजोल और शाहरुख खान हैं रणवीर सिंह - आलिया, जानें करण जौहर ने क्यों दिया ऐसा बयान

करण जौहर ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट इस जेनरेशन के शाहरुख खान और काजोल है। आलिया और रणवीर ने हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी की हैं।

alia and ranveer singh
alia and ranveer singh  |  तस्वीर साभार: People

करण जौहर अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। करण ने हाल ही में कहा है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नए जमाने के शाहरुख खान और काजोल हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट करण की फिल्म रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म से करण छह साल बाद दोबारा निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। क्या आलिया और रणवीर हैं इस जेनरेशन के शाहरुख और काजोल। शाहरुख और काजोल की आइकॉनिक जोड़ी ने फिल्मी पर्दे पर बाजीगर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कभी खुशी कभी गम जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी को आज भी मेकर्स अपने फिल्म में साइन करने के लिए तैयार रहते हैं। 

करण ने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा था कि जब आप रणवीर और आलिया को कैमरा फेस करते देखेंगे तो उनकी केमिस्ट्री साफ नजर आती हैं। करण और आलिया इससे पहले गली बॉय में भी नजर आए थे। हाल ही में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पूरी हुई है। ये फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर