[VIDEO] 53 साल की उम्र में खुद को कैसे रखते हैं इतना फिट, एक्टर मिलिंद सोमन ने खोले दिल के राज 

बॉलीवुड
Updated Aug 17, 2019 | 13:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन ने हाल ही में जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान मिलिंद ने जूम को बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी वो खुद को कैसे इतना फिट रखते हैं।   

Milind Soman
Milind Soman  |  तस्वीर साभार: Instagram

मशहूर मॉडल और बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं। मिलिंद अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में मिलिंद ने जूम के साथ एक्सक्लूसिव बात की। इस दौरान मिलिंद ने रिपोर्टर के सवालों का खुलकर जवाब दिया। मिलिंद ने बताया कि उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह खत्म नहीं हुआ है। मिलिंद ने बताया कि वो अपनी जिंदगी में कभी जिम नहीं गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके फिट रहने का राज रनिंग है वो मजे के लिए दौड़ते हैं। उनका कोई रुटीन नहीं है उन्हें जब भी वक्त मिलता है वो दौड़ने निकल जाते हैं। बता दें कि मिलिंद 9 साल की उम्र में नेशनल स्विमिंग के चैंपियन भी रह चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर