Parineeti Chopra: अजय देवगन की फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नहीं दिखेंगी परिणीती चोपड़ा, ये है वजह

बॉलीवुड
Updated Nov 18, 2019 | 18:23 IST

Parineeti Chopra: एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा अब अजय देवगन स्टारर फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर नहीं आयेंगी। हाल ही में परिणीती ने इसके पीछे की वजह बताई है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीती चोपड़ा जिन्होंने सुपरस्टार अजय देवगन के साथ फिल्म गोलमाल में काम किया था। उन्होंने अजय की अपकमिंग फिल्म 'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' में काम नहीं करने का फैसला किया है। दरअसल हाल ही में परिणीती अपनी फिल्म द गर्ल इन द ट्रेन की शूटिंग कर के लंदन से लौटी हैं। जिसके बाद वो साइना नेहवाल की बायोपिक की तैयारी में लग गई हैं जिसके लिये वो घंटों बैडमिंटन कोर्ट पर पसीना बहाती हैं। इसी वजह से उन्होंने  'भुज द प्राइड ऑफ इंडिया' की शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही अपने आप को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया है। बता दें परिणीती की आखिरी फिल्म जबरिया जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर