[VIDEO] शर्टलेस नजर आए प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस, इंटरनेट पर मिला ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड
Updated Jul 26, 2019 | 11:51 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

इन दिनों प्र‍ियंका चोपड़ा अपने बर्थडे सेल‍िब्रेशन की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में प्र‍ियंका के पति सिंगर निक जोनस की शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

Nick Jonas, Priyanka Chopra
Nick Jonas  |  तस्वीर साभार: Instagram

सोशल मीडिया के सबसे फेवरेट सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। तस्वीर में निक शर्टलेस नजर आ रहे हैं। फोटो में निक की बॉडी फिट नहीं लग रही है। निक को उनकी अनफिट बॉडी पर ट्रोल किए जाने के बजाए फैंस की काफी तारीफें मिल रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में निक शॉवर लिए खड़े हुए हैं। इन फोटोज में निक जोनस ने यॉट स्विमवियर पहना हुआ है। बता दें कि कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा की स्मोकिंग करते हुए फोटो वायरल हुई थी। जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर