प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर वायरल हुआ ये पुराना वीडियो, टीम मेंबर्स के साथ काट रही हैं केक [VIDEO]

बॉलीवुड
Updated Jul 18, 2019 | 19:32 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

आज बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का 37वां बर्थडे है। इस मौके पर उनका एक पुराना बर्थडे सेलिब्रेशन वीडियो वायरल हो रहा है।

Priyanka Chopra
Priyanka Chopra  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपना  37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर प्रियंका के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें वो शूटिंग के दौरान बर्थडे केक काटती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में टीम मेंबर्स प्रियंका के लिए बर्थ डे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं। इस साल प्रियंका का बर्थडे ज्यादा ही स्पेशल है, क्योंकि निक जोनस से शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। देसी गर्ल प्रियंका अपना जन्मदिन अपने पति निक, दोस्तों और फैमिली के साथ मियामी में सेलिब्रेट कर रही हैं जहां उनके लिए एक शानदार पार्टी का आयोजन किया गया है। उनकी मां मधु चोपड़ा और कजिन परिणीति चोपड़ा भी मियामी के लिए रवाना हो गई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर