[VIDEO] संजू के बाद एक बार फिर साथ काम करेंगे रणबीर कपूर और राजकुमार हिरानी

बॉलीवुड
Updated Aug 02, 2019 | 17:27 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

रणबीर कपूर के साथ 'संजू' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म करने के बाद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक बार फिर उनके साथ काम करने की तैयारी में हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही रणबीर और राजकुमार एक साथ नजर आएंगे।

Ranbir Kapoor , Rajkumar Hirani
Ranbir Kapoor , Rajkumar Hirani  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'संजू' देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी एक बार फिर उनके साथ काम करने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो राजकुमार हिरानी, रणबीर के साथ अपनी अगली फिल्म को फाइनल करने में लगे हुए हैं। इसके साथ ही राजकुमार ने रणबीर के साथ कई स्क्रिप्ट को लेकर भी चर्चा की है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार आलिया भट्ट दिखाई देंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर