[VIDEO] बेटे अहान शेट्टी के डेब्यू को लेकर परेशान हैं एक्टर सुनील शेट्टी, फिल्म में हो रही देरी से हैं नाखुश

बॉलीवुड
Updated Aug 03, 2019 | 13:08 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी के बॉलीवुड में डेब्‍यू की खबर पिछले साल ही कन्फर्म हो गई थी। फिलहान फिल्म को लेकर किसी भी तरह की कोई डेवलपमेंट नहीं हुई है जिसके चलते सुनील शेट्टी नाखुश हैं।

Sunil Shetty, Ahan Shetty
Sunil Shetty, Ahan Shetty  |  तस्वीर साभार: Instagram

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्‍द ही बॉलीवुड में डेब्‍यू करने जा रहे हैं। पिछले साल ही सुनील शेट्टी के बेटे अहान के बॉलीवुड डेब्यू की खबर कन्फर्म हो गई थी। अहान साउथ की सुपरहिट फिल्‍म 'आर.एक्‍स 100' के रीमेक में नजर आने वाले हैं। कहा गया था कि फिल्म की शूटिंग जून 2019 से शुरु हो जाएगी लेकिन फिलहान फिल्म को लेकर किसी भी तरह की डेवलपमेंट नहीं हुई है। फिल्म में हो रही देरी के चलते सुनील शेट्टी काफी नाखुश हैं और उन्होंने फिल्म की कमान अपने हाथों में लेने का फैसला कर लिया है। बता दें कि फिल्‍म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर