ममता कुलकर्णी से लेकर व‍िवेक ओबेराय तक - एक गलती ने बर्बाद क‍िया इन 7 बॉलीवुड हस्‍त‍ियों का करियर

बॉलीवुड में मुकाम बनाने में पूरी जिंदगी लग जाती है, लेकिन उसे गंवाने के लिए केवल एक क्षण काफी होता है। इन बॉलीवुड कलाकारों की कहानी इस बात को सिद्ध करती है जिनकी एक गलती ने उनका करियर बर्बाद कर द‍िया।

7 Bollywood celebrities who ruined their career with one mistake
एक गलती ने तबाह क‍िया इन 7 बॉलीवुड हस्‍त‍ियों का करियर  
मुख्य बातें
  • सलमान खान की वजह से खत्म हो गया था विवेक ओबरॉय का करियर
  • ड्रग्स स्कैंडल की वजह से ममता कुलकर्णी ने बॉलीवुड छोड़ दिया
  • दाऊद इब्राहिम के साथ संबंधों की वजह से मंदाकिनी को नहीं मिला काम

बॉलीवुड में कई फिल्म स्टार्स ऐसे हैं जिन्होंने अपनी पहली हिट फिल्म के बाद ही रातों-रात शोहरत कमा ली तो कई ऐसे भी कलाकार हैं जिन्होंने सालों साल मेहनत करके आज यह मुकाम बनाया है। लेकिन कहते हैं ना कि किसी चीज को बनाने में कितने साल लगते हैं उसे बिगाड़ने में उससे भी कम सेकंड्स लगते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड कलाकारों की कहानी बताएंगे जिन्होंने अपना अच्छा खासा कर यह केवल एक घटना के चलते पूरी तरह से तबाह कर लिया। इनमें कई बड़े-बड़े दिग्गज कलाकारों के भी नाम शामिल है जो एक वक्त में बॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज करते थे।

जानें वो स‍ितारे ज‍िनकी एक गलती उनका करियर ले डूबी 

1. मंदाकिनी

Ram Teri Ganga Maili's Mandakini: Then and now

फिल्म राम तेरी गंगा मैली से पूरे बॉलीवुड पर छा जाने वाली मंदाकिनी का करियर सिर्फ एक आदमी के साथ देखने भर से खत्म हो गया। दरअसल साल 1994 में मंदाकिनी को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ दुबई में एक मैच देखते हुए देखा गया था। मंदाकिनी और दाऊद की फोटोज और वीडियो मीडिया में वायरल हो गई। जिसके बाद मंदाकिनी को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाना चाहा। लेकिन मंदाकिनी दुबई से वापस काफी समय तक लौटी ही नहीं और जब दुबई से वापस लौट कर वह बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करना चाह रही थी तब उन्हें वहां काम भी नहीं मिला।

2. शक्ति कपूर

शक्ति कपूर का करियर तब फिल्म इंडस्ट्री से खत्म हो गया जब उन्हें एक अंडरकवर रिपोर्टर को कास्टिंग काउच के लिए मनाते हुए पाया गया। दरअसल स्टिंग ऑपरेशन में साफ देखा जा रहा था कि शक्ति कपूर लड़की को काम दिलाने के लिए कास्टिंग काउच के लिए मना रहे थे। यहां तक कि शक्ति कपूर ने बॉलीवुड की तीन नामी हीरोइन रानी मुखर्जी, ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा तक का भी नाम लिया कि उन्होंने कास्टिंग काउच के जरिए ही इतनी कामयाबी हासिल की है। इस घटना के बाद से ही शक्ति कपूर को फिल्म इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया और कोई भी उनके साथ काम करना नहीं चाह रहा था।

3. ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी का नाम ड्रग माफिया विक्रम गोस्वामी के साथ तब आया जब वह अपने करियर की बुलंदियों पर थीं। हालांकि, ममता ने विक्रम गोस्वामी के साथ अपना नाम आने पर बॉलीवुड और इंडिया दोनों छोड़ दिया। बाद में विक्रम गोस्वामी को 15 साल की सजा हुई और साल 2016 में मुंबई पुलिस ने ममता को भी एक ड्रग मामले में संलिप्त पाया और उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया। जिसको लेकर ममता ने कीनिया से ही एक बयान जारी किया और कहा कि मैं अब साध्वी बन चुकी हूं और मेरा इन सब चीजों से कोई लेना-देना नहीं है।

4. शाइनी आहूजा

शाइनी आहूजा एक बेहतरीन एक्टर थे जिन्होंने कई शानदार फिल्में की थीं। लेकिन साल 2009 में जब उनकी मेड ने उन पर रेप का आरोप लगाया और उन्हें इसके चलते जेल जाना पड़ा तब से ही उनका करियर बॉलीवुड में खत्म सा हो गया। हालांकि, शाइनी आहूजा ने इस आरोप को मानने से इनकार कर दिया था और कहा था कि उन पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। आपको बता दें कि बाद में शाइनी की मेड ने भी केस वापस ले लिया था। जब शाइनी जेल से बाहर आए और बॉलीवुड में कमबैक करना चाहा तो किसी भी डायरेक्टर ने उन्हें काम नहीं दिया।

5. विनोद कांबली

एक दौर था जब विनोद कांबली और सचिन तेंदुलकर का नाम एक साथ लिया जाता था। लेकिन सचिन तेंदुलकर एक महान क्रिकेटर बन गए और विनोद कांबली क्रिकेट की दुनिया में इतने ज्यादा सक्सेजफुल नहीं हुए। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा लेकिन वहां भी कुछ अच्छा हासिल नहीं कर पाए। हालांकि, इसके बाद विनोद कांबली को न्यूज़ चैनलों पर बतौर क्रिकेट एक्सपर्ट देखा जाने लगा। लेकिन एक बार लाइव प्रोग्राम में विनोद कांबली ने 1996 भारत श्रीलंका वर्ल्ड कप सेमीफाइनल को फिक्स होने की बात कही। हालांकि, इसे साबित करने के लिए कांबली के पास कोई ठोस सबूत नहीं थे‌। जिसके बाद लोगों ने कहा कि कांबली ने यह सब टीआरपी के चलते किया है और कांबली को बहुत ज्यादा क्रिटिसाइज किया गया।

6. विवेक ओबरॉय

विवेक ओबरॉय का शुरुआती करियर बेहद शानदार रहा, जिसे देखकर लोगों को लग रहा था कि विवेक का करियर आसमान की बुलंदियों को छूएगा। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं, दरअसल विवेक ओबरॉय और ऐश्वर्या राय के अफेयर की खबरें जब उड़ी तब से ही सलमान खान ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। इसके चलते विवेक ओबेरॉय ने मीडिया के सामने सलमान खान को ओपन चैलेंज किया और उन पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद से ही विवेक ओबरॉय का करियर फिल्म इंडस्ट्री से धीरे-धीरे खत्म होने लगा। बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स ने उन्हें काम देना बंद कर दिया क्योंकि वह सलमान खान से दुश्मनी नहीं लेना चाहते थे। विवेक ओबरॉय ने भी यह बात मानी है कि जब से उन्होंने सलमान खान को ओपन चैलेंज दिया था तब से उनका करियर वैसा नहीं रहा जैसा वह खुद को देखते थे।

7. पापोन

पापोन अपनी बेहतरीन आवाज के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं कुछ सालों पहले तक पापोन बॉलीवुड के एक ऐसे सिंगर थे जिन्हें हर म्यूजिक डायरेक्टर गाना गवाना चाहता था। पापोन के इसी लोकप्रियता ने उन्हें एक रियलिटी शो द वॉयस इंडिया किड्स का जज भी बना दिया। लेकिन इसी शो की एक कंटेस्टेंट को किस करने की वजह से उनका करियर बॉलीवुड से गायब सा हो गया। दरअसल एक लाइव वीडियो सेशन के दौरान पापोन कुछ बच्चों के साथ देखे जा रहे थे, उसी दौरान पापोन ने द वॉइस इंडिया किड्स की एक कंटेस्टेंट को किस किया जिसे लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर बहुत बुरा भला कहा गया। हालांकि, पापोन ने बाद में बयान दिया कि उनका इंटेंशन वह नहीं था जो लोग समझ रहे थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर