आमिर खान और किरण राव से लेकर ग्‍लैमर जगत के इन पॉपुलर कपल्‍स ने इस साल लिया तलाक, देखें लिस्‍ट

Celebs separation 2021: बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड के नामचीन कपल्‍स के रास्‍ते इस साल अलग हो गए। उन्‍होंने अपने अलगाव की खबर को सार्वजनिक किया। आज हम आपको ऐसे ही सितारों के बारे में बताएंगे।

Celebs separation
Celebs separation   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आपसी मतभेद के चलते कई कपल्‍स के टूटे रिश्‍ते
  • आमिर खान और किरण राव ने किया अलग रहने का फैसला
  • टॉलीवुड की मशहूर जोड़ी के भी जुदा हुए रास्‍ते

Celebs separation 2021: शादी हर एक की जिंदगी में खास मायने रखता है। फिर चाहे वो सेलेब्‍स ही क्‍यों न हो। मगर साल 2021 बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के मशहूर कपल्‍स के लिए अच्‍छा साबित नहीं हुआ। इस साल कई नामचीन जोड़ों के रिश्‍ते टूट गए हैं। इनमें बॉलीवुड के मिस्‍टर परफेक्‍शनिस्‍ट आमिर खान भी शामिल हैं। आज हम आपको ऐसे ही मशहूर सितारों के बारे में बताएंगे जिनके रास्‍ते इस साल जुदा हो गए। 

आमिर खान और किरण राव 
शादी के 15 साल बाद बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान और फिल्म निर्माता किरण राव ने 03 जुलाई 2021 को एक संयुक्त बयान जारी करके अपने तलाक की घोषणा की थी। दंपति ने कहा कि वे जिन प्रोजेक्‍ट पर साथ काम कर रहे हैं वो पहले की तरह जारी रहेगी। इसके अलावा वे अपने बेटे, आज़ाद राव खान के सह-अभिभावक भी होंगे। हालांकि अब वे बतौर पति पत्‍नी साथ नहीं रहेंगे। दोनों के अलगाव की खबर से फैंस को गहरा धक्‍का लगा था। 

सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्‍य 
टॉलीवुड की मशहूर जोड़ी सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य ने इस भी इस साल अपने तलाक की घोषणा की थी। दोनों की शादी साल 2017 में हुई थी। शादी के चार साल बाद उन्‍होंने तलाक ले लिया। दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया और इस मामले में उनकी प्राइवेसी का ख्याल रखने की गुजारिश की थी। बताया जाता है कि दोनों ने आपसी मतभेद के चलते यह कदम उठाया है। 

नुसरत जहां और निखिल जैन 
लोकप्रिय बंगाली अभिनेत्री एवं सांसद नुसरत जहां भी अपने विवाहित जीवन में परेशानियों की खबरों के लिए चर्चा में रही हैं। उन्‍होंने इस साल एक बयान जारी करके अपने पति निखिल से अलग होने के बारे में बताया था। इतना ही नहीं उन्‍होंने अपनी शादी को अमान्य भी बताया था। हालांकि कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि वे काफी समय से अलग ही रह रहे थे। नुसरत जहां और निखिल जैन ने 19 जून, 2019 को तुर्की के बोडरम शहर में शादी के बंधन में बंधे थे। 

Read Also: Celebs who breaks stereotypes in their weddings 

कमल सदाना और लिसा जॉन
बॉलीवुड अभिनेता, कमल सदाना ने 1992 की फिल्म बेखुदी से भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने काजोल के साथ अभिनय किया था। कमल सदाना ने घोषणा की कि उन्होंने और उनकी पत्नी लिसा जॉन ने एक-दूसरे को तलाक दे दिया है। कमल एक अभिनेता हैं, जबकि लिसा एक पेशेवर मेकअप आर्टिस्‍ट हैं।

हनी सिंह और शालिनी तलवार 
बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से काफी उथल-पुथल से गुजर रही है। उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया और उनसे तलाक की मांग की। इस दौरान उन्‍होंने हरजाने के तौर पर 10 करोड़ की मोटी रकम की भी मांग की है। हालांकि कोर्ट ने दोनों को अपने रिश्‍ते को संवारने के लिए दोबारा विचार करने को कहा है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर