Afghanistan में तालिबानी दहशत के बीच इस पॉपुलर पॉप स्टार ने छोड़ा देश, सोशल मीडिया पर लिखी ये बात

Afghani Pop Star Aryana Sayeed flees country: हाल ही में अफगानी पॉप स्टार अर्याना सईद ने यह जानकारी दी है कि तमाम परेशानियां झेलने के बाद वह देश छोड़कर जाने में सफल हुई हैं। 

Aryana sayeed, afghani pop star aryana sayeed, aryana sayeed afghani pop star, aryana sayeed afghanistan pop star, afghanistan pop star aryanaa sayeed,
अर्याना सईद ने बताया देश का हाल, देश छोड़कर भागीं दोहा  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • अफगानिस्तान में तालिबान दहशत के दौरान पॉप स्टार अर्याना सईद ने छोड़ा देश।
  • सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अर्याना सईद ने दी जानकारी।
  • अफगानिस्तान से दोहा पहुंची अर्याना, इस्तांबुल जाने की कर रही हैं तैयारी 

Afghani Pop Star Aryana Sayeed flees country: जब से अफगानिस्तान पर तालिबानियों का कब्जा हुआ है तब से वहां की परिस्थिति खौफनाक बनती जा रही है। ऐसी परिस्थिति और अशांति के माहौल के बीच आम जनता देश छोड़कर जाने के लिए परेशान है। अपनी जान बचाने के लिए कई लोग अफगानिस्तान से बाहर आने में सफल हुए हैं वहीं कई लोग देश छोड़ने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। इसी बीच यह खबर आई है कि, अफगानिस्तान की जानी-मानी पॉप स्टार अर्याना सईद देश छोड़कर निकलने में सफल हुई हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उन्होंने यह जानकारी दी है। 

देश छोड़ने में सफल हुईं अफगानी पॉप स्टार

सोशल मीडिया के जरिए अर्याना सईद ने यह जानकारी साझा की है कि वह अफगानिस्तान को छोड़कर दोहा पहुंच गई हैं। वह अमेरिकी कार्गो के जरिए अफगानिस्तान छोड़कर दोहा पहुंचने में सफल हुई हैं। अर्याना सईद ने बताया कि वह पिछले कुछ रातों से कई मुसीबतों का सामना कर रही थीं। इस खौफनाक और अशांति के माहौल में वह डरी हुई हैं। कार्गो से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए अर्याना सईद ने यह लिखा कि, वह कामना करती हैं कि धमाकों और सुसाइड बॉम्बर्स के डर से दूर वह एक शांतिप्रिय जिंदगी जी सकें। इसके साथ उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने कई खौफनाक रातें बिताई हैं, जिन्हें वह कभी भूल नहीं सकती हैं। वह कतर की राजधानी दोहा पहुंच गई हैं और इस्तानबुल जाने की तैयारी कर रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

अर्याना के पति ने भी लिखा इमोशनल पोस्ट

अर्याना के पति ने भी सोशल मीडिया के जरिए यह बताया है कि, उनकी पत्नी दुनिया के लिए कलाकार हैं। मगर, उनके लिए वह किसी रोल मॉडल से कम नहीं हैं। उन्होंने बोला कि उनकी पत्नी अर्याना ने इस परिस्थिति का सामना हिम्मत से किया है। उन्होंने बताया कि जब से वह‌ दोहा से निकले हैं। तबसे उनकी पत्नी अर्याना सो रही हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर