के.के की मौत पर बोले सिंगर अर्जुन कानूनगो- 'मैं भी उस जगह पर कर चुका हूं शो, नहीं ले पा रहा था सांस'

Singer Arjun Kanungo on KK Death: सिंगर के.के की मृत्यु के बाद भारत में होने वाले लाइव शो में कई सवाल उठाए जा रहे हैं। सिंगर अर्जुन कानूनगो ने बताई लाइव शो की सच्चाई।

Arjun Kanungo
Arjun Kanungo 
मुख्य बातें
  • सिंगर के.के के निधन से लाइव शो पर कई सवाल उठे हैं।
  • के.के ने कोलकाता के एक ऑडिटोरियम में लाइव परफॉर्मेंस दी थी।
  • सिंगर अर्जुन कानूनगो ने लाइव शो पर कई खुलासे किए हैं।

Arjun Kanungo on KK Death. सिंगर के.के. का निधन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी झटके से कम नहीं था। उनके मृत्यु के बाद लाइव शो में इंतजाम को लेकर कई सवाल उठे थे। के.के ने कोलकाता के नजरूल मंच में एक कॉलेज फेस्ट के लिए लाइव परफॉर्मेंस दी थी। इस दौरान वह काफी असहज महसूस कर रहे थे। अब सिंगर अर्जुन कानूनगो ने बताया कि वह इस ऑडिटोरियम में परफॉर्म कर चुके हैं।  इस दौरान उन्हें भी सांस लेने में बहुत ज्यादा दिक्कत हो रही थी। 

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अर्जुन कानूनगो ने कहा, 'मैंने सुना ऑडिटोरियम में काफी ज्यादा गर्मी थी। मैंने भी इसी ऑडिटोरियम में परफॉर्म किया और मेरा भी अनुभव ऐसा ही था। मैं सांस नहीं ले पा रहा था। वहां, इतनी गर्मी थी, AC भी काम नहीं कर रहे थे। पुराने ऑडिटोरियम का अच्छे से रख रखाव नहीं किया जाता है। ये कई स्तर की समस्या है। ऑडिटोरियम को बेहतर होना चाहिए। मुझे नहीं पता कि उन्हें (मैनेजमेंट) को पता था या नहीं। अगर उन्हें पता था कि के.के. ठीक महसूस नहीं कर रहे हैं तो उन्हें तुरंत शो बंद कर देना चाहिए। कोई फर्क नहीं पड़ता केवल एक ही शो है।' 

Arjun Kanungo: I believe in giving fans a variety of songs | Hindi Movie News - Times of India

Also Read: कभी नहीं ली म्यूजिक की ट्रेनिंग, बचपन की दोस्त से की शादी, जानिए के.के. के बारे में ये खास बातें    

आशा भोसले का सुनाया किस्सा
अर्जुन कानूनगो ने आशा भोसले से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। सिंगर कहते हैं, 'हम ऑकलैंड (न्यूजीलैंड) में थे। मैं आशा जी के बगल में खड़ा था क्योंकि मैं उनके साथ गाना गा रहा था। शो के बीच में उन्होंने मेरे पास आकर कहा, 'मेरे सीने में दर्द हो रहा है।' उस वक्त वह लगभग 77 साल की थीं। मैं डर गया। मैं 19 साल का बच्चा था और मुझे लग रहा था कि मैं इस परिस्थिति का कैसे सामाना करुंगा। मैं स्टोज से नीचे उतरा और मैनेजर को बुलाया। शो पांच मिनट के लिए रुक गया। एक प्रोफेशनल होने के नाते उन्होंने अपना गाना खत्म किया। डॉक्टर वहां पर मौजूद थे, उन्होंने आशाजी को चेक किया और वापस भेज दिया।'  

अर्जुन आगे कहते हैं, 'न्यूजीलैंड के ऑर्गनाइजर किसी भी अनहोनी के लिए तैयार थे। हम जब शूट करते हैं, रोजाना कॉल शीट आती है इसमें सबसे करीबी अस्पताल और पुलिस का नंबर होता है। ऑर्गनाइजर जानते हैं कि आर्टिस्ट असहज मसूस कर रहा है और उन्हें कुछ करने की जरूरत है।' आपको बता दें कि के.के के निधन  के बाद सिंगर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर भारत में होने वाले कॉन्सर्ट पर सवाल उठाए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर