अर्जुन कपूर ने बताया कैसे हैं सौतेली बहन जान्‍हवी कपूर से र‍िश्‍ते, बोले - उससे भैया सुनना बहुत अजीब लगता है

एक इंटरव्यू के दौरान, अर्जुन कपूर ने बहुत रोचक बात अपने फैंस से साझा की है। उन्होंने बताया की जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कह कर बुलाती हैं तब उन्हें बहुत अजीब लगता है।

arjun kapoor on janhvi, arjun kapoor latest news, arjun kapoor news updates, arjun kapoor latest updates, arjun kapoor news, arjun kapoor news latest, arjun kapoor news in hindi,अर्जुन कपूर न्यूज़, अर्जुन कपूर लेटेस्ट न्यूज़, बॉलीवुड न्यूज़, बॉलीवुड की ता
Ajun kapoor and Janhvi Kapoor  
मुख्य बातें
  • जाह्नवी कपूर के मुंह से भैया सुनना अर्जुन कपूर को लगता है बहुत अजीब।
  • एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने कही यह बहुत रोचक बात।
  • अर्जुन ने बताया अभी तक उन्होंने जाह्नवी को यह नहीं बताया है कि वह उन्हें क्या बोल कर पुकारें।

इश्कजादे फेम अर्जुन कपूर अपने नए अंदाज और बेहतरीन एक्टिंग से पूरे बॉलीवुड में अपना सिक्का आजमाने की कोशिश कर रहते हैं। आए दिन खबरों में छाने वाले अर्जुन कपूर हाल ही में अपने एक बयान के वजह से चर्चा में बने हुए थे। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने जाह्नवी कपूर से आधारित एक ऐसा बयान दिया था जिसने सबको हैरान कर दिया था। एक खास मौके पर अर्जुन कपूर ने यह बताया था कि जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कह कर बुलाती हैं तो उन्हें बहुत अजीब लगता है, इसके साथ यह उनके लिए बिल्कुल नया अनुभव है।

कैसे हैं अर्जुन और जान्‍हवी कपूर के र‍िश्‍ते 

एक इंटरव्यू के दौरान, जब अर्जुन कपूर को यह बताया गया कि जाह्नवी कपूर को एक बार अर्जुन भैया का अनुवाद अंग्रेजी में करने के लिए कहा गया था, तब उन्होंने इसका अनुवाद ब्रदर अर्जुन किया था। इस बात पर अर्जुन कपूर ने कहा कि जह्नावी कपूर का यह अनुवाद बहुत धार्मिक लग रहा है। इसके साथ उन्होंने यह साझा किया की जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कह कर बुलाती हैं तो उन्हें बहुत अजीब लगता है। यह उनके लिए बहुत नया है क्योंकि उनकी बहन अंशुला कपूर उन्हें भाइ बोलती हैं और वह भी अजीब ढंग से। यही कारण है कि जब भी जाह्नवी कपूर उन्हें भैया कहती हैं तब उन्हें यह साधारण नहीं लगता है।

जब कहा था अलग है परिवार 

एक बार अर्जुन कपूर ने यह बताया था कि उनका परिवार और जाह्नवी कपूर का परिवार अलग-अलग है। दोनों परिवार के आपसी संबंध पर बात करते हुए उन्होंने बोला कि वह अभी भी अलग-अलग परिवार से नाता रखते हैं मगर एक होने कि कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने बोला कि यह परिस्थितियां उनके लिए कभी परफेक्ट नहीं हो सकती हैं और वह अभी-भी इसे हल करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें कि, अर्जुन और अंशुला, बोनी कपुर की पहली पत्नि मोना शौरी कपूर से जन्में हैं, वहीं, जाह्नवी और खुशी कपूर बोनी कपूर की दूसरी बीवी श्रीदेवी से जन्मी हैं। जब 2018 में श्रीदेवी का देहांत हुआ था तब से इन दोनों परिवारों में दूर‍ियां कम हुई हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर