19 साल अलग रहे थे बबीता और रणधीर कपूर, इस वजह से नहीं लिया तलाक, जानिए लव स्टोरी

करिश्मा और करीना कपूर की मम्मी बबीता का आज 74वां बर्थडे है। रणधीर और बबीता की शादी के लिए राज कपूर ने एक शर्त रखी थी। जानिए रणधीर और बबीता की दिलचस्प लव स्टोरी...

Babita, Randhir Kapoor
Babita, Randhir Kapoor 
मुख्य बातें
  • करिश्मा कपूर की मम्मी बबीता आज अपना बर्थडे मना रही हैं।
  • बबीता ने साल 1971 में रणधीर कपूर से शादी की थी।
  • रणधीर और बबीता 19 साल तक अलग रहे थे।

मुंबई. बॉलीवुड की वेट्रन एक्ट्रेस और करिश्मा और करीना कपूर की मम्मी बबीता का आज 74वां बर्थडे है। साल 1971 में राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर के साथ उन्‍होंने सात फेरे ले लिए। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था। 

बबीता कपूर ने 19 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उन्होंने फिल्म 'राज' से डेब्यू किया। ये बबीता और राजेश खन्ना दोनों की डेब्यू फिल्म थी। हालांकि  फिल्म 'दस लाख' सिनेमाघरों में पहले रिलीज हो गई और 'राज' से ज्यादा कामयाब भी रही। 

बबीता और रणधीर कपूर की मुलाकात फिल्म 'संगम' के सेट पर हुई थी। बबीता की खूबसूरती देख रणधीर कपूर उनपर फिदा हो गए। इसके बाद दोनों ने मिलना- जुलना शुरू किया और करीब दो साल तक एक- दूसरे को डेट करते रहे। 

परिवार को मंजूर नहीं था रिश्ता 
बबीता जानती थीं कि कपूर खानदान में बहुएं शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करतीं, इसके चलते उन्होंने रणधीर से कहा कि वो या तो उनसे शादी कर लें, या फिर उनके साथ रिश्ता खत्म कर दें। 

बबीता भी एक्ट्रेस थीं तो रणधीर ने सोचा कि उन्हें उस फिल्म में साइन कर लिया जाए, जिसमें वो खुद काम कर रहे हैं और इसी तरह वो उन्हें अपने परिवार से मिलवा पाएंगे। इसके बाद दोनों ने फिल्म कल आज और कल में साथ किया और रणधीर ने अपने परिवार को बबीता के बारे में बता दिया। 

Kareena Kapoor remembers Rishi Kapoor with an UNSEEN picture of the actor with Randhir, Babita and RD Burman | Hindi Movie News - Times of India

राज कपूर ने रखी ये शर्त
राज कपूर ने रणधीर और बबीता के सामने शर्त रखी कि बबीता को अपना एक्टिंग करियर छोड़ना होगा। क्योंकि बबीता रणधीर से बहुत प्यार करती थीं और उनसे शादी करने के लिए एक्टिंग छोड़ देंगी। 6 नवंबर, 1971 को पंजाबी रीति- रिवाज से शादी कर ली। 

शादी के बाद रणधीर का करियर ढलान में आया। इस कारण उन्हें शराब की लत लग गई। इस दौरान उनकी दो बेटी करिश्मा और करीना का जन्म हुआ।   1988 में बबीता ने रणधीर को उनका अपार्टमेंट छोड़कर जाने के लिए कह दिया, जिसके बाद वो अपने पेरेंट्स के घर चले गए। 

Karisma Kapoor shares a priceless picture featuring Randhir and Babita on her father's birthday | Hindi Movie News - Times of India

19 साल रहे अलग
बबीता अपनी दोनों बेटियों के साथ रहने लगीं। हालांकि, दोनों ने तलाक नहीं लिया था। बबीता ने कपूर खानदार की परंपरा के खिलाफ जाकर अपनी बेटियों को एक्ट्रेस बनाने का फैसला किया। साल 2007 में दोनों में सुलह हुई और एक हो गए। 

रणधीर ने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं फिर से शादी नहीं करना चाहता, ना ही वो करना चाहती है। उसे पता चला कि मैं खराब इंसान हूं जो बहुत शराब पीता है और रात को देर से घर आता है और उसे यह पसंद नहीं आया।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर