बचपन का प्यार गाने के सिंगर सहदेव दिरदो को पांच घंटे के बाद आया होश, जानिए अब कैसी है तबीयत

Sahdev Dirdo Health Update: बचपन का प्यार गाने से चर्चा में आए नन्हें सिंगर सहदेव दिरदो सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सहदेव को अब होश आ गया है और वह बातचीत भी करने लगे हैं।

Sahdev Dirdo
Sahdev Dirdo 
मुख्य बातें
  • बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो रोड एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
  • सहदेव को फिलहाल होश आ गया है।
  • होश आने के बाद सहदेव बात भी करने लगे हैं।

Sahdev Dirdo Health Update: वायरल गाना बचपन का प्यार से चर्चा में आए नन्हें सिंगर सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) मंगलवार शाम को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सहदेव को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया था। ताजा अपडेट के मुताबिक सहदेव को होश आ गया है और अब उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। 

सहदेव दिरदो को प्राथमिकी उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। इसके बाद उन्हें  जगदलपुर के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया था। सहदेव फिलहाल डॉक्टर की निगरानी में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सहदेव करीब पांच घंटे तक बेहोश रहे थे। होश में आने के बाद अब वह बातचीत करने लगे हैं। सहदेव के सीटी स्कैन और दूसरे टेस्ट भी कराए गए हैं। उन्हें रायपुर या विशाखापट्टनम रेफर करने की कोई जरूरत नहीं है। वह खतरे से बाहर हैं।

Baspan Ka Pyaar Song Fame Sahdev Dirdo Hurt In An Accident; THIS Is How Netizens React

Also Read: 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, सिर पर आई गंभीर चोट, डीमरापाल मेडिकल कॉलेज में हुए रेफर  

सीएम भूपेश बघेल ने किया था ट्वीट 
सहदेव के एक्सीडेंट के बाद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल के ऑफिस से ट्वीट किया गया। सीएमओ ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव दिरदो की दुर्घटना की खबर पर दुःख जताते हुए कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार @SukmaDist को त्वरित रूप से सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार शाम को सहदेव अपने दोस्तों के साथ दो पहिया वाहन पर शबरी नगर जा रहे थे। इस दौरान उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया जिसकी वजह से उनका एक्सीडेंट हो गया।

Sahdev Dirdo

बादशाह ने लिया था हाल-चाल 
सहदेव के एक्सीडेंट की खबर जैसे ही ने सिंगर बादशाह को मिली वैसी ही उन्होंने यंग सिंगर के घरवालों से फोन पर बात की। फोन में बातचीत के दौरान बादशाह ने मदद का आश्वासन दिया। 

सहदेव का इस साल एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह अपने स्कूल में बचपन का प्यार गाना गा रहे थे। इसके बाद सहदेव ने मुंबई जाकर बादशाह के साथ बचपन का प्यार गाना शूट किया था। अब इस गाने के भोजपुरी और पंजाबी वर्जन भी रिलीज हुए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर